ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Fronx को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Fronx Price
Maruti Fronx के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट को 8.15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 9.14 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 8.15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा करीब 57 हजार रुपये आरटीओ और इंश्योरेंस के करीब 43 हजार रुपये देने होंगे।
एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट कितनी ईएमआई
अगर इस गाड़ी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 8.15 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 8.15 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 13108 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 8.15 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 13108 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Fronx ऑटामैटिक ट्रांसमिशन के लिए करीब 2.86 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 12.01 लाख रुपये देंगे।
किनसे होगा मुकाबला
मारुति सुजुकी ओर से Fronx को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है। इसके अलावा इसे कीमत के मामले में कुछ हैचबैक कारों से भी चुनौती मिलती है। मारुति फ्रॉन्क्स ऑटोमैटिक को EMI पर लेना एक आसान विकल्प है या ब्याज के कारण यह महंगा सौदा है? EMI से खरीदना आसान है। ब्याज के कारण यह महंगा पड़ता है। Vote Please select atleast one option Vote added succesfully |
|