search

रिश्तों की मर्यादा टूटी: बाराबंकी में भतीजे के साथ भाग गई चाची, बच्चे हो गए बेसहारा

Chikheang 2026-2-16 03:56:06 views 1248
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण बाराबंकी। देवा क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 32 वर्षीय महिला अपने ही पति के बड़े भाई के 21 वर्षीय बेटे के साथ घर छोड़कर चली गई। महिला अपने पीछे 14 वर्ष की बेटी और 10 वर्षीय बेटे को बेसहारा छोड़ गई। आरोप है कि वह घर में रखे बेटी की शादी के जेवर और नकदी भी साथ ले गई।

पीड़ित पति ने बताया कि वह कस्बों और चौराहों पर खेल दिखाकर किसी तरह परिवार का गुजारा करता है। आर्थिक तंगी के बावजूद उसने अपनी 14 वर्षीय बेटी की शादी के लिए वर्षों की मेहनत से करीब तीन लाख रुपये के जेवर बनवाए थे और एक लाख 30 हजार रुपये नकद जमा किए थे। रविवार को वह हैदरगढ़ क्षेत्र में कार्यक्रम दिखाने गया था। इसी दौरान उसके बड़े भाई का फोन आया कि तत्काल घर आओ।

घर पहुंचने पर पत्नी और भतीजा दोनों गायब मिले। अलमारी में रखे जेवर और नकदी भी नहीं मिले। पड़ोसियों से जानकारी मिली कि महिला भतीजे के साथ घर से निकली थी। मां के अचानक चले जाने से दोनों बच्चे सहमे हुए हैं। पिता ने देवा कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी और भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- \“इस माला पर हक मेरा है\“.. कोर्ट मैरिज का दावा कर स्टेज पर चढ़ी युवती ने रोकी शादी, लड़की वालों ने बरात को बनाया बंधक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244