search

कटिहार में लगी भीषण आग, 150 से अधिक दुकानें जलकर खाक; करोड़ों का नुकसान

Chikheang 2026-2-15 22:56:53 views 998
  

कुरसेला हाट में आगलगी में धूं-धूंकर जलते दुकान। (जागरण)



संवाद सूत्र, कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला स्थित नया हाट में रविवार की शाम भीषण आग लगने से तांडव मच गया। चंद ही मिनटों में दुकान-दर-दुकान आग की चपेट में आती चली गई और देखते ही देखते डेढ़ सौ से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं।

इस घटना में लगभग छह से सात करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकांश दुकानें और उनमें रखे सामान पूरी तरह नष्ट हो गए।

  

दुकानों में लगी आग।

प्रारंभिक जांच में आग लगने के पीछे गैस सिलेंडर विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर चारों ओर चीख-पुकार, घना धुआं और आग की ऊंची लपटों का भयावह दृश्य बना रहा।

  

आग बुझाने में लगे दमकल कर्मी।

बताया जाता है कि हाट में थोक व खुदरा किराना, रेडीमेड कपड़ा, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल की कई दुकानें संचालित थीं। कई दुकानदारों को अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका।

  

आगलगी के दौरान आती दमकल गाड़ी व जुटी भीड़।  

स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, परंतु संकरे रास्तों के कारण बाजार के भीतर पहुंचने में काफी कठिनाई और समय लगा। बाद में कटिहार तथा नवगछिया से भी दमकल वाहन बुलाए गए।

शाम करीब साढ़े सात बजे लगी आग पर ढाई घंटे बाद भी रात दस बजे तक काबू पाने का प्रयास जारी था। घटनास्थल पर पीड़ित परिवारों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन बना रहा। कुछ लोगों ने दमकल के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए रोष भी जताया।

यह भी पढ़ें- बिहार में आग तापने के दौरान विवाद, युवक के पेट में मारी गोली; हालत नाजुक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244