search

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पाकिस्तान को रौंदते ही आसमान हो गया गुलजार, औद्योगिक नगरी आतिशबाजी से गूंजी

deltin33 2026-2-15 22:56:50 views 490
  



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत के बाद जिले के क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे। जीत की खुशी में लोगों ने जगह-जगह आतिशबाजी की। क्रिकेट प्रेमी दुष्यंत ने बताया कि भारतीय टीम की पारी की शुरुआत में अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा तो एकदम उनके घर में सन्नाटा से छा गया लेकिन उसके बाद ईशान किशन ने अपने चौकों और छक्कों मैच का रुख ही बदल दिया।

जवाहर काॅलोनी में रहने वाले देवेंद्र ने बताया कि उन्हें भरोसा पूरा भरोसा था कि भारत इस मैच में जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने उन्हें फाइनल जीतने से पहले ही जोरदार जश्न मनाने का मौका दे दिया।

रविवार शाम सात बजे सभी क्रिकेट प्रेमी अपने टीवी से चिपक गए थे। भारतीय टीम ने 175 रन का मैच में कट्टर प्रतिद्वंदी टीम से लड़ने लायक स्कोर बनाया था और उसके बाद शुरू में ही एक के बाद एक चार विकेट गिरा दिए तो जीत निश्चित लगने लगी थी और भारतीय खेल प्रेमी जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए थे।

बीच में उस्मान ने 44 रन बना कर भारतीय टीम की जीत की राह का थोड़ी देर के लिए ऱोड़ा बने, पर अक्षर पटेल ने उन्हें चलता कर और उसके बाद कुलदीप यादव ने छठा विकेट भी तुरंत गिरा दिया तो भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। और जैसे ही पाकिस्तान का अंतिम विकेट गिरा सभी खुशी से उछल पड़े। इसके बाद भारत माता की जय और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

द्रोणाचार्य अवार्डी कोच सरकार तलवाड़ व पूर्व क्रिकेटर संजय सपरा ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि इस विश्व कप में पाकिस्तान ने पहले भारत के साथ खेलने से इनकार कर दिया था और बाद में मान गया तो ऐसी स्थिति में भारतीय टीम को जीत चाहिए ही थी और भारतीय खिलाड़ियों ने यह कर दिखाया। विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के कुछ अलग ही मायने होते हैं। सभी को बधाई।

यह भी पढ़ें- सूरजकुंड मेला खत्म, अब सड़कों पर कमान संभालेगी फरीदाबाद क्राइम ब्रांच; हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131