search

संसद परिसर में कुत्ता लाने पर रेणुका चौधरी की बढ़ेंगी मुश्किलें, विशेषाधिकार हनन का दिया गया नोटिस

Chikheang 1 hour(s) ago views 410
  

राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने चौधरी के खिलाफ एक शिकायत पर संज्ञान लिया है



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी को अपनी कार में एक आवारा कुत्ते को संसद परिसर में लाने और सांसदों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है।

राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने चौधरी के खिलाफ एक शिकायत पर संज्ञान लिया है। उन्हें 23 फरवरी तक आरोपों का जवाब देने के लिए कहा गया है। संसद के विगत शीतकालीन सत्र के दौरान एक दिसंबर को चौधरी आवारा कुत्ते को अपनी कार में संसद लेकर आई थीं।

जब कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई तो उन्होंने कहा था कि \“अंदर बैठे लोग काटते हैं, कुत्ते नहीं।\“ सूत्रों ने बताया कि भाजपा सांसद बृजलाल और इंदु बाला गोस्वामी ने चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। इसे राज्यसभा के सभापति ने विशेषाधिकार समिति को भेज दिया।

समिति ने पिछले सप्ताह हुई अपनी बैठक में इस मामले पर गौर किया और चौधरी से लिखित जवाब मांगा। नोटिस के बारे में पूछे जाने पर चौधरी के कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि वह संसदीय नियमों, मानकों, परंपराओं और प्रक्रियाओं के तहत जवाब देंगी।

यह भी पढ़ें- \“संसद परिसर में पालतू जानवरों की अनुमति नहीं\“, रेणुका चौधरी मामले में CISF का अहम बयान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162362