search

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, खेती और सहकारिता पर चर्चा

Chikheang 2026-2-15 20:27:26 views 1087
  

आचार्य देवव्रत से मिलते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। विधानसभा के स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने अपने गुजरात दौरे के दौरान गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। कल्याण ने गुजरात में सहकारिता माडल, कृषि आधारित उद्योग तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मूल रूप से हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा के गांव पावटी के रहने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेजी से जोड़ने की मुहिम को गति प्रदान की है।

उन्हीं के प्रयासों की देन है कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती मिशन का गठन किया है। हरियाणा सरकार ने भी करीब एक लाख एकड़ जमीन को प्राकृतिक खेती के दायरे में लाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय बजट के बाद राज्य के बजट में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार अहम घोषणा कर सकती है।

विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के बीच गांधीनगर में कृषि, प्राकृतिक खेती, सहकारिता और ग्रामीण विकास के विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने हरियाणा और गुजरात के बीच आपसी सहयोग को अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया।

कल्याण ने गुजरात के बनासकांठा जिले का भी दौरा किया। दौरे की शुरुआत जिले की सहकारी मंडली के पदाधिकारियों के साथ बैठक से हुई, जिसमें सहकारिता माडल के सफल संचालन, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। कल्याण ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नमो उत्सव’ कार्यक्रम में भी भागीदारी की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244