search

यूपी में अब हर जॉब कार्डधारकोंं की होगी ई-केवाईसी, फर्जी लाभार्थियों पर कसेगा शिकंजा

Chikheang 1 hour(s) ago views 815
  

अब हर जॉब कार्डधारी का होगा ई-केवाईसी।



जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबी-जी-राम-जी करने के बाद इसमें पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से जनपद के सभी ब्लाकों में अब प्रत्येक जाब कार्डधारी के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। इससे फर्जी जाब कार्डधारियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि वास्तविक मजदूरों को ही योजना का लाभ मिल सके।

नगरा ब्लॉक में कुल 17,106 जाब कार्डधारी पंजीकृत हैं, जबकि चिलकहर ब्लाक में लगभग 9,000 जाब कार्डधारी हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार नगरा में 69.16 प्रतिशत तथा चिलकहर में 63 प्रतिशत मजदूरों का ई-केवाईसी अब तक पूरा हो चुका है।

नगरा में लगभग 12 हजार और चिलकहर में करीब पांच हजार जॉब कार्डधारियों का सत्यापन किया गया है। बीते छह दिनों में 4,940 जाब कार्डधारियों ने ई-केवाईसी कराया है।

नगरा की एपीओ सुमन सिंह तथा चिलकहर के एपीओ ज्ञानेन्द्र यादव ने बताया कि विभागीय निर्देश के तहत 25 फरवरी तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में किराया वृद्वि को लेकर वाहन मालिकों ने दूसरे दिन भी जताया विरोध

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में गांवों के 700 ट्रांसफार्मर की बढ़ेगी क्षमता, लो-वोल्टेज से मिलेगी राहत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162299