सैन्य उपयोग पर रोक हटाने से एंथ्रोपिक का इनकार पेंटागन नाराज (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक Anthropic के बीच तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन इस कंपनी के साथ अपनी साझेदारी कम करने या पूरी तरह खत्म करने पर विचार कर रहा है।
यह विवाद इसलिए शुरू हुआ क्योंकि कंपनी ने अपनी AI तकनीक के इस्तेमाल पर लगी कुछ सीमाएं हटाने से इनकार कर दिया। इन शर्तों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से बातचीत चल रही थी।
रिपोर्ट में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि रक्षा विभाग चार बड़ी AI कंपनियों पर दबाव बना रहा है कि वे सेना को अपने टूल्स \“सभी कानूनी उद्देश्यों\“ के लिए बिना रोक-टोक इस्तेमाल करने दें।
विवाद की असली वजह
रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन चाहता है कि AI टूल्स का इस्तेमाल हथियार विकास, खुफिया जानकारी जुटाने और युद्ध क्षेत्र में ऑपरेशन जैसे संवेदनशील कामों में भी किया जा सके। जहां अन्य कंपनियां इन मांगों पर सहमत होती दिख रही हैं, वहीं एंथ्रोपिक ने दो मामलों में सख्त रुख अपनाया है- पहला, अमेरिकी नागरिकों की बड़े पैमाने पर निगरानी (मास सर्विलांस) और दूसरा, पूरी तरह स्वचालित हथियार प्रणाली।
कंपनी का कहना है कि इन दो क्षेत्रों में उसकी सीमाएं तय हैं और इन्हें हटाया नहीं जा सकता। यही बात रक्षा विभाग के अधिकारियों को परेशान कर रही है।
पेंटागन की प्रतिक्रिया
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एंथ्रोपिक की शर्तों की वजह से कामकाज में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा, “सब कुछ विकल्प में है,“ यानी साझेदारी कम करना या खत्म करना भी संभव है।
हालांकि अधिकारी ने यह भी कहा कि अगर ऐसा फैसला लिया जाता है, तो उसकी जगह किसी और व्यवस्था को तैयार करना होगा। इस बीच, एंथ्रोपिक ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है।
एंथ्रोपिक का जवाब
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने रक्षा विभाग के साथ किसी खास ऑपरेशन में अपने AI मॉडल \“Claude\“ के इस्तेमाल पर चर्चा नहीं की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक की बातचीत सिर्फ उपयोग नीति से जुड़े सवालों पर केंद्रित रही है, खासकर पूरी तरह स्वचालित हथियार और घरेलू निगरानी की सीमाओं को लेकर।
कंपनी ने दोहराया कि उसकी AI तकनीक सरकार में खुफिया से जुड़े कई कामों में इस्तेमाल हो रही है, लेकिन उसकी तय सीमाओं के भीतर ही।
वेनेजुएला ऑपरेशन से जुड़ी खबर
हाल ही में खबर आई थी कि अमेरिका की सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के एक ऑपरेशन में Claude का इस्तेमाल किया था। बताया गया कि यह उपयोग एंथ्रोपिक की साझेदारी वाली AI सॉफ्टवेयर कंपनी पैलेंटीर टेक्नोलॉजिस के जरिए हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन में गोलीबारी हुई थी। इसके बाद एंथ्रोपिक के एक अधिकारी ने पालंटिर से संपर्क कर पूछा कि क्या Claude का इस्तेमाल उस कार्रवाई में किया गया था।
\“चल रहा है क्लाउन शो\“, ट्रंप पर बरसे ओबामा; नस्लभेदी वीडियो पर दी तीखी प्रतिक्रिया |