search

कानपुर में नौकरी का झांसा देकर धागा कारोबारी ने की हैवानियत, होटल में ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

LHC0088 1 hour(s) ago views 794
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में धागा कारोबारी ने किशोरी से हैवानियत की। नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने होटल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। किदवई नगर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित धागा कारोबारी गौरव अग्रवाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित को वाई ब्लाक किदवई नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया।

किदवई नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि कन्नौज निवासी किशोरी ने कारोबारी के खिलाफ होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। युवती के मुताबिक परिवार की आर्थिक तंगी के कारण वह नौकरी की तलाश में शहर आई थी। शुक्रवार को उसकी मुलाकात कारोबारी से हुई थी। इसके बाद वह नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में ले गया, जहां किसी और से मिलाने का बहाना करके कमरे में ले गया।

इसके बाद काफी में उसके नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में शारीरिक संबंध बनाए। हाेश आने के बाद उसने आरोपित की करतूत का विरोध किया तो उसे किसी को बताने या फिर पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को कोर्ट में पेश करके उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इधर, शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

कोहना में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के 26 दिन बीतने के बावजूद पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब उसकी तलाश में कोहना पुलिस पुणे गई है। कोहना में रहने वाली युवती ने 19 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करा बताया था कि तीन साल पहले बमबल एप के माध्यम से विकास नगर निवासी अक्षत मेहरोत्रा से बातचीत शुरू हुई थी। युवती का कहना है कि 30 अगस्त 2023 को वह मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए नवी मुंबई चली गई। इसके बाद उसने शादी का झांसा दिया और आठ सितंबर 2023 को पुणे स्थित होटल में ले जाकर शारीरिक शोषण किया।

युवती का कहना है कि 30 दिसंबर 2025 तक दोनों के बीच बातचीत होती रही, इसके बाद अक्षत ने मोबाइल स्विच आफ कर लिया। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान हो चुके हैं, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपित की तलाश में पुलिस टीम पुणे गई है। जिस होटल में अक्षत रुका था, वहां के साक्ष्य मिले हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160310