search

दो दिन के लिए बदलेगा बिहार की कई ट्रेनों का रास्ता, नई लाइन कमीशन के लिए हाेगी नॉन इंटरलॉकिंग

LHC0088 5 hour(s) ago views 71
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिहार की कई ट्रेनों का संचालन सोमवार और मंगलवार को प्रभावित रहेगा। रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के बेतिया-कुमारबाग स्टेशनों के मध्य नई लाइन कमीशन करने के लिए प्री-नान इंटरलाकिंग और नान इंटरलॉकिंग के कार्य करेगा।

16 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते संचालित होगी। इसी तरह 16 एवं 17 फरवरी को 19038 बरौनी-बांद्रा अवध परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते आएगी।

इन ट्रेनों का बदलेगा रास्ता

लखनऊ से सोमवार को रवाना होने वाली बांद्रा -बरौनी अवध एक्सप्रेस नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते जाएगी। मुजफ्फरपुर से 16 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस सगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज 16 फरवरी को चलने वाली 12558 आनंद विहार -मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस और 15274 आनंद विहार -रक्सौल एक्सप्रेस, 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस और 16 व 17 को 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते संचालित होगी। 17 को 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस, 16 को 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

बरौनी से 18 फरवरी को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस एक्सप्रेस बरौनी से 2:30 घंटे की देरी से रवाना होगी। मुजफ्फरपुर से 18 फरवरी को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तकांति एक्सप्रेस कपरपुरा-सगौली के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

यह भी पढ़ें- 84 कोसी परिक्रमा रोड से मिलेगा \“संजय पुल\“ का विकल्प, भूमि अधिग्रहण पूरा, प्रोजेक्ट में खर्च होंगे 1192 करोड़  

आनंद विहार से 16 फरवरी को चलने वाली 14010 आनंद विहार -बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी के स्थान पर नरकटियागंज स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी। बापूधाम मोतिहारी से 15 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी के स्थान पर नरकटियागंज स्टेशन से चलाई जायेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नान इंटरलाकिंग के बाद इस सेक्शन पर ट्रेनों की आपरेशन क्षमता बढ़ जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160358