search

RRB JE Admit Card 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं उपलब्ध, इन डेट्स में होना है एग्जाम

Chikheang 1 hour(s) ago views 28
  

Railway Junior Engineer Admit Card



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती (CEN 05/2025) परीक्षा की शुरुआत 19 फरवरी से की जाएगी। ऐसे में इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। चूंकि आरआरबी की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 या 4 दिन पहले जारी किये जाते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि रेलवे की ओर से प्रवेश पत्र आज या कल डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
ईमेल एवं एसएमएस से भी मिलेगी जानकारी

आरआरबी की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक आपके रजिस्टर्ड ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भी भेजा जायेगा। हॉल टिकट जारी होते ही आप उस लिंक पर क्लिक करके सीधे लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको CEN 05/2025 JE बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या/ Registration Number, उपयोगकर्ता पासवर्ड/ User Password (Date of Birth) दर्ज करना होगा।
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
  
परीक्षा इन डेट्स में होगी आयोजित

रेलवे की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में बदलाव किया गया है। अब जेई भर्ती की परीक्षा तीन दिनों- 19, 20 एवं 25 फरवरी 2026 को करवाया जायेगा।
भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के कुल 2569 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सामान्य वर्ग के लिए 1090 पद, ओबीसी के लिए 615, ईडब्ल्यूएस के लिए 244 पद, एससी के लिए 410 पद और एसटी के लिए 210 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इस राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 20 फरवरी से होंगे स्टार्ट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162221