गुरुग्राम में ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। जागरण
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम की एक बिल्डर्स कंपनी का फर्जी मालिक बनकर एकाउंटेंट से करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
इनकीप पहचान रेवाड़ी जिले के सुरखपुर गांव के अमित और गुडियानी गांव के दिपांशु के रूप में की गई। इन दोनों ने एक-दूसरे के माध्यम से ठगों तक अपना खाता बेचा था।
बिहार से पकड़े गए थे 8 आरोपी
ठगी के इस मामले में 27 मई 2025 को कंपनी के एकाउंटेंट ने साइबर थाना दक्षिण में केस दर्ज कराया था। बताया था कि उसके वॉट्सएप पर फर्जी मालिक बनकर करोड़ों रुपये कंपनी के खाते से ट्रांसफर कराए गए। इस मामले में पिछले साल भी बिहार से आठ आरोपी पकड़े गए थे।
अब इस मामले में अमित और दिपांशु को रेवाड़ी से गिरफ्तार किया गया। दोंनो आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि अभियोग में ठगी गई राशि में से नौ लाख 60 हजार रुपये अमित के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में दो लाख की रंगदारी न देने पर व्यक्ति से मारपीट करने वाला कुख्यात टिल्लू गिरफ्तार
अमित ने यह बैंक खाता आरोपी दीपांशु को पांच हजार रुपये में बेचा था तथा दीपांशु ने यही बैंक खाता 10 हजार रुपये में किसी अन्य को बेचा था। |
|