search

नूंह के बघेल मोहल्ले में पानी की किल्लत, एक साल से अधूरा पड़ा लाइन जोड़ने का काम

Chikheang 2026-2-15 14:56:29 views 817
  

बघेल मोहल्ले में गहराया जल संकट। (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, नूंह। शहर के वार्ड पांच में लंबे समय से पीने के पानी की समस्या है। वार्ड में पुरानी लाइन से थोड़ा बहुत पानी जरूर आता है, जो सभी घरों तक नहीं पहुंच पाता है। विभाग द्वारा एक साल पहले पेयजल किल्लत को खत्म करने के लिए पाइप लाइन तो बिछा दी गई, लेकिन उसे आज तक किसी टेंक या पानी की लाइन से जोड़ा नहीं गया है। जिसके कारण वार्डवासियों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

लोगों का आरोप है कि जिस एजेंसी के पास इस काम को पूरा करने का जिम्मा है, उनका इस तरफ ध्यान ही नहीं है। लोग कई बार अधिकारियों के सामने इस समस्या को रख चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। आरोप है कि जब भी अधिकारियों से कहते हैं तो अभी काम बाकी है, यह हवाला देते हुए बात को टाल देते हैं।

वार्डवासी केला देवी, गीता देवी, अंगूरी, सतीश कुमार, रोहित ने बताया कि उनके वार्ड में पीने के पानी की समस्या है। बीते साल 2025 में फरवरी महीने में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्डवासियों को पानी देने के लिए लाखों रुपये की लागत से रास्ता खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई थी, जिसे आज तक भी कनेक्ट नहीं किया गया है। मजबूरी में लोग जैसे तैसे पीने के पानी की पूर्ति कर रहे हैं।


बघेल वार्ड की लाइन को नये टेंक से जोड़ा जाएगा। अभी योजना का काम चल रहा है किसी भी मोहल्ले की लाइन को नहीं जोड़ा गया है। कोशिश है कि मार्च तक सभी लाइनों को जोड़ दिया जाएगा।


-

-शकील अहमद, जूनियर इंजीनियर, जन स्वास्थ्य विभाग नूंह


30 साल पुरानी पाइप लाइन के भरोसे वार्ड के लोग अपना गुजारा कर रहे हैं। जिसमें बहुत कम पानी आता है वो भी वार्ड के सभी लोगों तक नहीं पहुंच पता है। कई बार तो लाइन में इतना गंदा पानी आता है कि पीना तो दूर नहाने योग्य भी नहीं रहता है।


-

-केला देवी


वार्ड में लंबे समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुइ है, अधिकारी इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। वार्ड के सभी लोग परेशान हैं। पाइप लाइन दबने से उम्मीद जगी थी कि अब शायद पेयजल किल्लत खत्म होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जो समस्या पहले थी वो ही आज है।


-

-अंगूरी, वार्डवासी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244