search

हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच भोले भंडारी की आस्था में डूबी योगीराज भर्तृहरि की नगरी

deltin33 1 hour(s) ago views 390
  

चुनार में महाशिवरात्रि, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक!



जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर)। शिव-पार्वती मिलन के महापर्व महाशिवरात्रि पर चुनार समेत आसपास के क्षेत्र में अमृत बेला से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भोर से ही मंदिरों में कतारें लग गईं और पूरा नगर शिवभक्ति में सराबोर हो गया।

बालूघाट स्थित गंगा तट पर भोर से ही गंगा स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान के बाद श्रद्धालु गंगाजल और पूजन सामग्री लेकर मंदिरों में पहुंचे। चारों ओर मेरा भोला है भंडारी, नमो-नमो शंकरा जैसे शिवभक्ति गीत गूंजते रहे और ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव, बम बम भोले के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो उठा। शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महाशिवरात्रि पर नगर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया।

  

महिलाओं, किशोरों, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ जल, दूध, बेलपत्र व धतूरा अर्पित कर भगवान शंकर का अभिषेक किया। नगर के प्राचीन गंगेश्वरनाथ मंदिर, बालूघाट स्थित शिव मंदिर, तहसील परिसर मंदिर, टेकौर स्थित बूढ़ेनाथ, शिवाला मंदिर, रामघाट तथा तहसील परिसर व गेट के सामने स्थित शिव मंदिरों सहित आसपास के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। महिला व कन्याओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही।

लोगों ने घरों में भी आदिदेव शिवशंकर की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रसाद व फलाहारी का वितरण किया। जबकि मेन मार्केट में प्रसाद व ठंडई वितरित कर श्रद्धालुओं की सेवा की। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम राजेश कुमार वर्मा व सीओ मंजरी राव की देखरेख में कोतवाल विजयशंकर सिंह पटेल व अन्य पुलिस कर्मी गंगा घाटों समेत नगर के शिवालयों पर भ्रमण करते रहे।

  

गंगा स्नान कर श्री महाकाल डमरू सेवा दल ने किया शिवालयों में जलाभिषेक
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चुनार के श्री महाकाल डमरू सेवा दल के भोले भक्तों ने आस्था और उत्साह के साथ गंगा स्नान कर नगर के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया। भोर में बालूघाट स्थित गंगा तट पर स्नान के बाद दल के सदस्य गंगाजल लेकर हर हर महादेव के उद्घोष के बीच नगर के शिव मंदिरों की ओर रवाना हुए।

जहां गंगाजल, बेलपत्र और पूजन सामग्री के साथ विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसमें बबलू महादेव, लक्ष्मण सोनकर, अरविंद कुमार, पिंटू कनौजिया, अमन सिंह, कैलाश कुमार और शिव राधे आदि थे। सेवा दल के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान के बाद सामूहिक रूप से जलाभिषेक कर लोककल्याण की प्रार्थना की जाती है, जिससे समाज में धार्मिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया जाता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471360