search

मोगा फायरिंग कांड का पर्दाफाश, अब तक सरपंच सहित 4 गिरफ्तार; विदेशी गैंगस्टर के आदेश पर रची थी साजिश

LHC0088 1 hour(s) ago views 624
  

प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग करने वाले मुठभेड़ के दौरान दो गिरफ्तार, अब तक 4 अरेस्ट।



राज कुमार राजू, मोगा। पिछले दिनों मोगा के जीरा रोड पर सेलर में खाना खाने के लिए जा रहे प्रवासी मजदूरों पर मोटरसाइकिल सवारों द्वारा फायरिंग की गई थी । इस दौरान दो प्रवासी मजदूर घायल हो गए थे जिनका इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां से उनको फरीदकोट रेफर किया गया था।

वहीं, इस फायरिंग को लेकर पुलिस ने जहां अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था वही रविवार को पुलिस ने दो लोगों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है जिनका इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी मोगा अजय गांधी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले दिनों जीरा रोड पर सेलर में काम करके खाना खाने के लिए जा रहे मजदूरों पर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों द्वारा फायरिंग की गई थी पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल के दौरान उनको रहने के लिए जगह देने के आरोप में जिला फिरोजपुर से संबंधित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपितों के खिलाफ पुलिस जांच पड़ताल कर ही रही थी कि इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस को सूचना मिली कि जीरा रोड पर हुई घटना को अंजाम देने वाले आरोपित उक्त इलाके में घूम रहे हैं।

जिस पर सीआईए स्टाफ की पुलिस समेत अन्य पुलिस बल ने मैं इलाके में नाकाबंदी की की इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग कर डाली आरोपियों द्वारा करीब चार फायर किए गए पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग किए जाने के दौरान जोबन प्रीत सिंह निवासी गांव भगाली थाना तलवंडी भाई जिला फिरोजपुर के जहां टांग पर गोली लगी। वहीं, उसके साथी आकाशदीप सिंह निवासी थमन वाला को भी चोट आई दोनों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया और घायल अवस्था में मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया।

एसएसपी मगाने बताया कि आरोपितों से दो पिस्टल और चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं जबकि घटनाक्रम के दौरान वीडियो बनाने वाला आरोपित शाहवीर सिंह अभी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस ड्यूटी हुई है एसएसपी मोगा ने बताया कि उक्त आरोपितों को रहने के लिए ठिकाना देने के आरोप में फिरोजपुर जिले के रहने वाले दो आरोपितों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है उक्त आरोपित ने विदेश में बैठे हुए किसी गैंगस्टर के कहने पर घटनाक्रम को अंजाम दिया था।
विदेश में बैठी ताकते कर रही है माहौल खराब

एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि विदेश में बैठे हुए गैंगस्टर पंजाब का माहौल खराब करने को जुटे हुए हैं पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार जीरो टॉलरेंस की स्थिति में किसी भी गैंगस्टर की हरकत को सहन नहीं किया जाएगा।
सरपंच समेत दो किया जा चुके हैं गिरफ्तार

सदर पुलिस की जांच में सामने आया कि इस हमले के पीछे सरपंच लखविंदर सिंह और सुखवीर सिंह का हाथ था। इन दोनों ने ही साजिश रचकर शूटरों को 2 अवैध पिस्तौल मुहैया करवाए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 109, 3(5), 253, 61(2) बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने पर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160061