search

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 को, पूर्व सीएम की कर्मभूमि से आएंगे सबसे ज्यादा कार्यकर्ता और समर्थक

deltin33 2025-10-9 00:06:25 views 1210
  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का फाइल फोटो





राज्य ब्यूरो, शिमला। Virbhadra Statue Inauguration, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रिज मैदान पर लगी प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने का दारोमदार शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र पर रहेगा। वीरभद्र सिंह की यह कर्म भूमि रही है। अब उनके बेटे व राज्य सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह यहां से विधायक हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में शिमला ग्रामीण के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।



विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण 13 अक्टूबर को इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनभावना के अनुरूप प्रदेश कांग्रेस सरकार ने आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की है।
लोगों से भाग लेने का आह्वान किया

उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण वीरभद्र सिंह की कर्म भूमि भी रही है और इस क्षेत्र से उनका पारिवारिक रिश्ता रहा। उन्होंने सभी से इस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।


यह दिया लक्ष्य

शिमला ग्रामीण में कुल 58 पंचायतें आती है। सूत्रों के मुताबिक विस क्षेत्र की दूर दराज पंचायतों को 50-50 लोगों को लाने को कहा गया है। नजदीक की पंचायतों से 100-100 लोगों को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विस क्षेत्र में आने वाले नगर निगम वार्डों को भी 100-100 लोगों को लाने को कहा गया है। कार्यकर्ताओं को लाने, वापिस ले जाने व खाने पीने की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।


वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा

विक्रमादित्य सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती व राहुल गांधी के वोट चोर, कुर्सी छोड़ अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला ग्रामीण के वोट चोर, कुर्सी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के शुभारंभ अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के इस अभियान को सफल बनाने के लिए इस हस्ताक्षर अभियान को हर स्तर पर सफल बनाना होगा।



यह भी पढ़ें- हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष का नाम तय, दिल्ली में हाईकमान से मिलकर लौटे सीएम सुक्खू कब होगा एलान?

विक्रमादित्य सिंह ने इस अभियान को अपने हस्ताक्षर से शुरू करते हुए शिमला ग्रामीण के हर परिवार को इस मुहिम में जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से घर घर दस्तक देने को कहा।



यह भी पढ़ें- \“बड़ा होना चाहिए था बड़े नेताओं का योगदान\“, हिमाचल की राजनीति में भूचाल लाया जयराम ठाकुर का बयान
इन्हाेंने भी किया संबोधित

बैठक को पूर्व विधायक सोहन लाल, सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,चंदर शेखर, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा,रीना कश्यप व ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष सरोज शर्मा, खेमा चंद, ने भी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह के अहम योगदान को याद करते हुए सभी से इस आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।



यह भी पढ़ें- Himachal: तो क्या रद हो सकता है श्री नैना देवी विधानसभा चुनाव? हाई कोर्ट का याचिका खारिज करने से मना, कांग्रेस प्रत्याशी को डेडलाइन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476459