search

मनीषा मौत मामला: सीबीआई रिपोर्ट पर रोष, सीएम नायब सैनी से मुलाकात न होने पर होगी महापंचायत

deltin33 Yesterday 22:56 views 721
  

मनीषा मौत मामला: सीबीआई रिपोर्ट पर रोष। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी। प्ले स्कूल शिक्षिका मनीषा की मौत मामले में शनिवार को गांव ढाणी लक्ष्मण में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें सीबीआइ जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में सर्व समाज न्याय संघर्ष समिति का गठन किया गया।

यह समिति सोमवार को एसडीएम लोहारू से मिलेगी और मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग करेगी। समिति सदस्यों ने कहा कि सीएम ने 27 फरवरी तक उन्हें वार्ता का समय नहीं दिया तो गांव में 28 फरवरी को आठ गांवों की कन्नी की पंचायत की जाएगी, जिसमें आगामी फैसला लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि छह महीने बाद भी ढाणी लक्ष्मण वासी शिक्षिका मनीषा के मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है कि उसने आत्महत्या की या हत्या। मामले में सीबीआइ ने जांच की मगर अभी तक भी कोई खुलासा नहीं किया गया है। इसी को लेकर शनिवार को गांव में गठित कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सर्व समाज न्याय संघर्ष समिति का गठन किया गया।

मनीषा को न्याय नहीं मिलने तक सर्व समाज न्याय संघर्ष समिति संघर्ष जारी रखेगी। कमेटी सदस्यों ने बताया कि पांच फरवरी को आठ गांव की कन्नी के मौजिज लोगों ने लोहारू एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप मिलने का समय मांगा था।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को फिर से मौजिज लोग एसडीएम से मिलेंगे और मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगेंगे। 27 फरवरी तक मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए समय नहीं दिया तो 28 फरवरी को गांव ढाणी लक्ष्मण में 8 गांव कि कन्नी की एक पंचायत होगी। जिसमें आगामी रणनीति का फैसला लिया जाएगा। मनीषा के पिता संजय कुमार व दादा रामकिशन ने सर्वसम्मति से सारी जिम्मेदारी सर्वसमाज न्याय संघर्ष समिति को सौंप दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471144