search

बाबा अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त ने आधार शिविरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Chikheang Yesterday 22:27 views 282
  

बाबा अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, जम्मू। श्री बाबा अमरनाथ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुचारु एवं आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में पवित्र गुफा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित आधार शिविरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने आगामी वार्षिक यात्रा की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों को कई आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने पहले से जारी निधियों का सर्वोत्तम उपयोग कर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

सभी विभागों को यात्रा के लिए विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने, समय से पहले टेंडर जारी करने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा लागत अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए गए।

पर्यटन विभाग को यात्रा के नोडल एजेंसी की भूमिका निभाने पर जोर देते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के बीच समन्वय एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा। तीर्थयात्रियों के पंजीकरण को सुगम बनाने के लिए आरएफआइडी पंजीकरण काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए गए।

पशुपालन और श्रम विभागों को सेवा प्रदाताओं एवं घोड़ों की आरएफडीआई टैगिंग में समन्वित रूप से कार्य करने को कहा गया। बीकन को पहलगाम–चंदनवाड़ी मार्ग तथा बालटाल रूट पर क्रैश बैरियर लगाने और सुरक्षा बलों के लिए शेल्टर शेड बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में नियंत्रण कक्ष को क्रियाशील बनाने और विभिन्न एजेंसियों के बीच आपदा न्यूनीकरण योजनाओं के प्रसार की समीक्षा भी की गई।

कैंपों की क्षमता वृद्धि, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर हेडकाउंट कैमरे लगाने तथा यात्रा के दौरान एसआरटीसी बसों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को यात्रियों के उतरने के बाद बसों की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने को कहा गया।

मंडलायुक्त ने सड़क एवं भवन, पीएचई और केपीडीसीएल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। यत्रा कैंपों में राशन एवं जलावन लकड़ी सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

बैठक में कैंपों और मार्गों पर स्वच्छता व्यवस्था, रणनीतिक स्थानों पर दमकल वाहनों की तैनाती, साइन बोर्ड एवं डिस्प्ले स्क्रीन की स्थापना तथा दूरसंचार एजेंसियों द्वारा शैडो क्षेत्रों में नेटवर्क कवरेज विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक में प्रशासन की ओर से अग्रिम योजना, अंतर-विभागीय समन्वय और सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई, ताकि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रा सुरक्षित, सुचारु और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161870