search

कितने मिनट सवारी करेंगे PM Modi? मेरठ मेट्रो-नमो भारत के शुभारंभ के लिए स्टेशन भी फाइनल

Chikheang Yesterday 22:27 views 983
  

मेरठ मेट्रो-नमो भारत के शुभारंभ के लिए स्टेशन भी फाइनल



जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत ट्रेन के बचे हुए हिस्से (मेरठ साउथ से मोदीपुरम व न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के लिए) और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरठ साउथ स्टेशन से नही शताब्दी नगर स्टेशन से करेंगे। शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री मेरठ मेट्रो से शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक 10 मिनट में यात्रा करेंगे।

पहले उनका शताब्दी नगर स्टेशन से बेगमपुल तक यात्रा इस ट्रेन से 40 मिनट तक सफर करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए 21 फरवरी को मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ आ सकते हैं।

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को सुबह 11.25 बजे नईदिल्ली से हेलिकाप्टर द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बनाए जा रहे हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां मोहकमपुर में वर्धमान प्रिंटलाइन के पास पांच हेलीपैड बनाए जा रहे है। प्रधानमंत्री यहां से कार द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन पहुंचेंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम के बाद वह मेरठ मेट्रो में सवार होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मेरठ के जनप्रतिनिधि व स्कूली बच्चे सफर करेंगे। मेरठ मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन पर पहुंचकर कार द्वारा मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलिकाप्टर से नई दिल्ली लौटेंगे। इसके लिए जनसभा स्थल के समीप भी पांच हेलीपैड बनाएं जा रहे है।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एडीजी भानु भास्कर, कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, डीआइजी कलानिधि नैथानी, डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय मीना

अफसरों ने स्टेशनों व रैली स्थल का निरीक्षण किया और बैठक भी की। 21 फरवरी से पूर्व समस्त व्यवस्था पूर्ण करने की हिदायत अधिकारियों को दी गई है। कारण 21 फरवरी को शाम तीन बजे पीएम के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मेरठ में आकर तैयारियों को देखेंगे।

36 एकड़ में लग रहा टेंट

मोहिउद्दीनपुर में न्यूटाउनशिप वाली जगह पर जनसभा होगी। स्थल पर जमीन का समतलीकरण करने के बाद पंडाल बनाया जा रहा है। 36 एकड़ जमीन पर टेंट लगाने का काम शुरू हो गया है। मंच से कुछ ही दूरी पर पांच हेलीपैड बना दिए गए है।

मंच, पार्किंग और हेलीपैड को लेकर जरूरी निर्देश दिए। जनसभा स्थल तक आने वाले सभी लिंक रोड के मरम्मत हो रही है। शुक्रवार की देर रात लोक निर्माण विभाग ने बेगमपुल से सोतीगंज से सड़क का निर्माण किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161876