search

Tamannaah Bhatia से ब्रेकअप के बाद दूसरी हसीना के प्यार में Vijay Verma, वैलेंटाइन डे की पोस्ट में मचाया तहलका

cy520520 1 hour(s) ago views 908
  

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय वर्मा (Vijay Verma) अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) से ब्रेकअप के बाद अपने पर्सनल रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक तरफ जहां फैंस ये जानने के इच्छुक रहते हैं कि एक्टर अब किसे डेट कर रहे हैं। विजय ने वैलेंटाइन के मौके पर इंस्टा पोस्ट कर खुद अपनी लव लाइफ शेयर की।
खुशी आहूजा को डेट कर रहे विजय?

14 फरवरी को विजय ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो एक लड़की का हाथ पकड़कर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने उस लड़की को भी टैग किया है जिसका नाम खुशी आहूजा बताया जा रहा है। हालांकि लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन हर कोई ये जानने को बेताब था कि खुशी कौन है?

  

यह भी पढ़ें- रोल अच्छा नहीं था फिर भी मजबूरी में Vijay Varma ने की थी ये फिल्म, ब्लॉकबस्टर होते ही चमक गई रूठी किस्मत
सोशल माीडिया पर एक्टर ने शेयर किया पोस्ट

उस पोस्ट में विजय ने लिखा, “हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माई फॉरएवर “ साथ में उन्होंने एक लाल दिल इमोजी भी लगाया। वहीं उत्साहित फैंस जब उस अकाउंट पर पहुंचे तो विजय ने उनके साथ खेल कर दिया।

  
विजय ने ली फैंस की चुटकी

प्रशंसकों ने तुरंत यह मान लिया कि अभिनेता को नया प्यार मिल गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह एक मजाक था। इंस्टाग्राम हैंडल @_khushi_ahuja_ पर जब आप जाएंगे तो उस पर एक फोटो लगी हुई है जिसपर लिखा है कि आपको बेवकूफ बनाया गया है। इससे ये पता चलता है कि वैलेंटाइन डे पर विजय वर्मा ने लोगों को अप्रैल फूल बना दिया।

खबरों के मुताबिक, विजय और तमन्ना की मुलाकात नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी सीरीज \“लस्ट स्टोरीज 2\“ के सेट पर हुई थी। दोनों ने साल 2022 में डेटिंग शुरू की थी और 2023 में कपल ने अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। दो साल डेट करने के बाद कपल साल 2025 में कपल अलग हो गए।

यह भी पढ़ें- Tamannah Bhatia से ब्रेकअप के बाद इस हसीना से \“Gustaakh Ishq\“ कर बैठे Vijay Verma? गले मिलते आए नजर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157514