search

पीएम मोदी जाएंगे बांग्लादेश? तारिक रहमान की ताजपोशी का न्योता देगी BNP...सामने आई ये बड़ी जानकारी

cy520520 1 hour(s) ago views 400
तारिक रहमान की अगुवाई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रंचड जीत हासिल की। अब बांग्लादेश में नई सरकार गठन की कवायद चल रही है। सोमवार या मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी अपनी चुनावी जीत के बाद अपने नेता तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार, इस समारोह में क्षेत्र के कई देशों के प्रमुख नेताओं को बुलाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को भी विशेष आमंत्रित मेहमानों में शामिल करने की संभावना है।



बता दें कि, बांग्लादेश में हुए बीते चार आम चुनावों में परिणाम घोषित होने के बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BNP को बधाई दी। वहीं बीएनपी के शीर्ष नेता और तारिक रहमान के विदेश नीति सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा है कि नई सरकार क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना चाहती है। उनका कहना है कि भारत के साथ संबंधों में नई शुरुआत की उम्मीद है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के हटने के बाद बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है।



तारिक रहमान से प्रधानमंत्री की बातचीत




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/west-bengal-election-officer-calls-girlfriend-husband-for-sir-murders-him-chops-his-body-into-pieces-and-throws-it-away-article-2370147.html]West Bengal: चुनाव अधिकारी ने प्रेमिका के पति को SIR के लिए बुलाया, हत्या कर शव के टुकड़े किए और फेंक दिया!
अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 4:58 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/cm-yogi-adityanath-likens-delhi-aqi-to-gas-chamber-hails-uttar-pradesh-air-quality-article-2370104.html]\“यूपी में विकास हो रहा, लेकिन घुटन नहीं\“, सीएम योगी ने दिल्ली की हवा की तुलना ‘गैस चैंबर’ से की
अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 3:45 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/kerala-upset-by-the-death-of-her-korean-friend-a-16-year-old-girl-committed-suicide-revealed-in-a-suicide-note-article-2370118.html]Kerala: अपने कोरियन दोस्त की मौत से परेशान होकर 16 साल की लड़की ने दी जान, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा
अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 3:29 PM

यह घटनाक्रम उस बयान के एक दिन बाद सामने आया, जब प्रधानमंत्री ने खुद तारिक रहमान से हुई अपनी फोन पर बातचीत की पुष्टि की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “तारिक रहमान से बात करके खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश के चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी।” उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए रहमान को शुभकामनाएं और अपना समर्थन दिया है।



दोनों देशों के संबंधों का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। उन्होंने दोहराया कि भारत, दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा। प्रधानमंत्री की इस पोस्ट में तारिक रहमान के आधिकारिक हैंडल को भी टैग किया गया था।



क्षेत्रीय देशों तक पहुंच बनाने की तैयारी



सूत्रों के अनुसार, BNP नेतृत्व शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्र के सभी बड़े देशों के प्रमुखों को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है। मकसद यह है कि इस कार्यक्रम को कूटनीतिक संपर्क बढ़ाने के एक मंच के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। अगर औपचारिक रूप से निमंत्रण भेजा जाता है और उसे स्वीकार कर लिया जाता है, तो ढाका में नई राजनीतिक नेतृत्व के तहत भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिए यह एक अहम मौका साबित हो सकता है। हालांकि, अभी तक शपथ ग्रहण समारोह की तारीख या किसी विदेशी नेता की उपस्थिति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157442