शेखपुरा को स्पेशल ट्रेनों की सौगात। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। होली में यात्रियों की भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने क्यूल-गया रेलखंड को एक साथ चार विशेष रेलगाड़ियों का उपहार दिया है। ये विशेष रेलगाड़ियां अलग-अलग दिनों में 20 फरवरी से अगले महीने 17 मार्च तक चलेगी। इन सभी विशेष रेलगाड़ियों का ठहराव शेखपुरा जंक्शन स्टेशन पर दिया गया है।
इसमें से एक विशेष रेल शेखपुरा जंक्शन से खुलेगी, जो बरबीघा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर-पटना से होते हुए आनंद विहार तक चलेगी। इसका परिचालन 20 फरवरी से 6 मार्च तक होगा।
इसके अलावा, तीन विशेष रेलगाड़ियों में एक हावड़ा से खातीपुरा, जो आसनसोल-झाझा-क्यूल-शेखपुरा-गया होते हुए खातीपुरा जाएगी तथा वापस आएगी।
तीसरी रेलगाड़ी मालदह टाउन से शेखपुरा-गया होते हुए आनंद विहार तक चलेगी। चौथी विशेष रेलगाड़ी डानकुनी से आनंद विहार तक चलेगी। यह रेलगाड़ी आसनसोल, झाझा-क्यूल-शेखपुरा-गया होकर आनंद विहार तक चलेगी।
इन सभी विशेष रेलगाड़ियों में सामान्य अनारक्षित डिब्बे के साथ वातानुकूलित तथा शयनयान डिब्बे भी दिए गए हैं। इधर दैनिक रेलयात्री संघ ने रेलवे इस पहल का स्वागत करते हुए इन चार में से कम से कम दो स्पेशल ट्रेनों शेखपुरा से आनंद विहार तथा हावड़ा से खातीपुरा को नियमित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को मेन लाइन जहजह-आसनसोल से होकर हावड़ा और दिल्ली जाने की सुगम सुविधा मिले स्थायी हो सके।
यह भी पढ़ें- होली स्पेशल ट्रेन : नवगछिया–कटिहार मार्ग से दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त ट्रेनें, टाइम जान लीजिए
यह भी पढ़ें- Holi 2026: सीटें फुल, वेटिंग लंबी… इन रूटों पर यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें
यह भी पढ़ें- Holi Special Train: खगड़िया से चलेंगी 2 नई होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत |