search

कश्मीर में बांदीपोरा-गुरेज मार्ग खुला, बर्फबारी के कारण बंद था रास्ता, पर्यटकों को मिलेगी राहत

Chikheang 2026-2-14 15:26:47 views 1249
  

कैप्शन: कश्मीर में बांदीपोरा-गुरेज मार्ग खुला (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता,श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांडीपुर जिले का बांडीपुर-गुरेज़ मार्ग शनिवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग के खुलते ही मार्ग के आरपार रहने वाले लोग जिनका खराब मौसम व सड़क पर जमा बर्फ के कारण संपर्क कट गया था,मार्ग के खुलने से फिर से बहाल हो गया। मार्ग के खुलते ही आवश्यक वस्तुओं से भरे ट्रक गुरेज की तरफ भेजे गए। बता देते हैं कि यह कारर्वाई ज़िला प्रशासन की देखरेख में की गई।

इस बीच, कुल 23 गाड़ियों को बांडीपुरा से गुरेज की ओर जाने की अनुमति थी। जबकि किसी भी भारी वाहन गुरेज से बांडीपुर की तरफ आने की अनुमित नहीं थी। जबकि सिर्फ़ एंटी-स्किड चेन लगी गाड़ियों को ही आगे बढ़ने की इजाज़त थी।

खास बात यह है कि अगामी रमज़ान के पवित्र महीने को देखते हुए, ज़रूरी सामान ले जाने वाली गाड़ियों को भी गुज़रने दिया गया, जिससे गुरेज में ज़रूरी चीज़ें समय पर मिल सकें। इस बीच संबंधित अधिकारियों ने कहा कि मार्ग पर वाहन सुचारू ढंग से जारी रहा।

इसी बीच जिला प्रशासन बांडीपोरा ने आने-जाने वालों और यात्रियों से अपील की है कि वे आधिकारिक सलाह का सख्ती से पालन करें और यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित कंट्रोल रूम से सड़क की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244