search

पंजाब के फरीदकोट में गैस सिलेंडर फटा, धमाके से घर की छत उड़ी; लाखों का सामान खाक

deltin33 1 hour(s) ago views 313
  

कैप्शन: पंजाब के फरीदकोट में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद का दृश्य (जागरण फोटो)



जागरण संवाददाता, फरीदकोट। शनिवार सुबह फरीदकोट के गांव बुर्ज मस्तां में एक घर में गैस लीक होने के कारण सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। हालांकि इसके कारण किसी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ परंतु जहां घर की छत्त उड़ गई और घर की सभी दीवारों में दरारें आ गईं वहीं घर का पूरा सामान जल कर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार गांव बुर्ज मस्तां निवासी निजि बस में ड्राइवर के तौर पर कार्यरत राज कुमार पुत्र लाल चंद सुबह जल्दी ही घर से अपने काम पर चला गया। उपरांत उसका पुत्र भी काम पर चला गया। जिसके चलते घर में राज कुमार की पत्नी वीरपाल कौर अकेली थी। सुबह लगभग साढ़े सात बजे जब वीरपाल कौर अपने लिए चाय बनाने लगी तो गैस लीक होने के कारण आग लग गई,

जिसके चलते वह भाग कर बाहर आई और लोगों को बुलाने लगी। इतने में आग लगने के कारण गैस सिलेंडर फट गया। जिसका धमाका इतना जोरदार था कि उसके कारण घर की छत उड़ गई और घर की दीवारों में पूरी तरह दरारें आ गई। इतना ही नहीं उसके कारण आग बुरी तरह फैल गई और घर में रखा फ्रिज, इनर्वटर सहित पूरा घर का सामान जल कर राख हो गया।

  
सामान जलकर हुआ खाक

उधर इसकी सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की गाड़ी को भी बुलाया। जिसके पश्चात दमकल विभाग कर्मियों द्वारा बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में उनके पड़ौसियों ने बताया कि वीरपाल कौर द्वारा शोर मचाने पर वे भाग कर आए परंतु तब तक सिलेंडर फट चुका था। जिसके कारण घर में आग पूरी तरह फेल चुकी थी। जिसके चलते वे चाह कर भी कुछ नहीं कर पाए और सामान जल कर राख हो गया।

गांववासियों ने बताया कि राज कुमार एक निजि बस पर ड्राइवर हैं और घर की आर्थिक हालत पहले से ही ठीक नहीं थीे। कुछ समय पूर्व बड़ी मुश्किल से किसी की सहायता से उन्होंने घर बनाया था और दो लड़कियों की शादियां भी की थीं। अब वे अपनी तीसरी लड़की की शादी करने वाले थे और इसके लिए उन्होंने कुछ सामान भी बनाया था। जो घर में ही रखा था। परंतु आग लगने के कारण वह भी जल कर राख हो गया और उनका भी पूरा सामान जल कर राख हो चुका है।

  
मौके पर पहुंचे विधायक

राज कुमार का बेटा भी एक दुकान पर काम करता है। अब उनके सिर से छत भी छिन गई है और घर का सामान भी नहीं रहा। उन्होंने लोगों तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि वे उनकी जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक सहयोग करें। उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही विधायक गुरदित सिंह सेखों भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिवार को आश्वासन दिलाया कि सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि वे सरकार की ओर से परिवार की हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470962