search

उत्तराखंड की पुलिस को एक ही परिवार के नौ लोगों की तलाश, गिरफ्तारी या सरेंडर न करने पर होगी कुर्की

LHC0088 2026-2-14 12:57:52 views 811
  

स्मैक की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव का मामला। प्रतीकात्मक  



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। स्मैक तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने वाले एक ही परिवार के फरार नौ आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय में आवेदन किया था। जिसके बाद न्यायालय ने 82 की कार्रवाई का उद्धघोषणा जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी।

एक फरवरी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सुभाष कालोनी स्थित कल्लू के घर स्मैक की तस्करी की सूचना पर पहुंची थी। जहां पर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया था। इस दौरान हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गया था।

मामले में पुलिस ने तब 64 ग्राम स्मैक के साथ हसीना पत्नी इलियास को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके देवर नाजिम उर्फ नदीम, शाहरूख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी, फरहाना पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

काफी प्रयास के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस ने उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट ले लिया था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें शरण देने वाले रामपुर के थाना अजीमनगर के रतनपुरा निवासी फरजनद अली उर्फ नन्हे को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, फरार चल रहे एक ही परिवार के नौ आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। जिसके बाद कोर्ट ने उनके विरुद्ध 82 का उद्धघोषणा जारी कर दिया है।


सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी या सरेंडर न करने पर उनके घर की कुर्की की जाएगी।


यह भी पढ़ें- रुद्रपुर: होटल में ले जाकर कोचिंग टीचर ने किया छात्रा से दुष्कर्म, बोला- \“किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा\“

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में साइबर ठगी: व्हाटसएप पर आया लिंक, क्लिक करते ही खाते से निकले 98 हजार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126