search

ओडिशा में देर रात दो बड़े हादसे, कहीं बायोगैस टैंकर पलटा तो कहीं ट्रकों की भिड़ंत में उठीं लपटें

LHC0088 2026-2-14 12:57:36 views 915
  

ओडिशा में देर रात दो बड़े हादसे



जागरण संवाददाता, अनुगुल। ओडिशा में शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने अफरा-तफरी मचा दी। एक ओर जरपड़ा चौक के पास कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) से भरा टैंकर पलट गया, वहीं दूसरी ओर बालेश्वर जिले के जलेश्वर क्षेत्र में दो ट्रकों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। दोनों घटनाओं में प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने पड़े।
टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई

पहली घटना अनुगुल जिले के जारपड़ा चौक के समीप की है। छत्तीसगढ़ से अनुगुल की ओर आ रहा सीबीजी टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में ज्वलनशील और खतरनाक गैस भरी होने के कारण विस्फोट की आशंका से इलाके में दहशत फैल गई।  

एहतियात के तौर पर आसपास की दोनों सड़कों को तत्काल बंद कर दिया गया। आग लगने की आशंका को देखते हुए स्थानीय क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रखी गई।

सूचना मिलते ही जरपड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। दमकल विभाग को सूचित कर वाहन की निगरानी के लिए दो दमकल कर्मियों को तैनात किया गया है।  

सीबीजी की तकनीकी टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर टैंकर की जांच में जुट गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा।
कोयला लदे ट्रक और ट्रेलर में टक्कर

उधर, बालेश्वर जिले के जलेश्वर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक और हादसा हो गया। बस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-60 पर बस्ता बाईपास के पास कोयले से लदे एक ट्रक और एक ट्रेलर ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं।

सूचना पर बस्ता दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल बस्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों की रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126