search

चालान भरने से नहीं बचेगा लाइसेंस, सीतामढ़ी में 155 डीएल के निलंबन की प्रक्रिया शुरू

Chikheang 1 hour(s) ago views 602
  

Road Safety Enforcement: बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे कार्रवाई की तैयारी। फाइल फोटो  



संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। Sitamarhi Driving Licence Suspension: अब केवल चालान भर देने से मामला खत्म नहीं होगा। सीतामढ़ी जिले में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।

हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं पहनने, वाहन के कागजात दुरुस्त नहीं रखने और बार-बार नियम उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सीधे ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में ऐसे 155 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया चल रही है।

परिवहन विभाग के अनुसार डिजिटल रिकॉर्ड की जांच में यह सामने आया है कि कई चालक एक ही तरह के ट्रैफिक नियमों का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से यह कड़ा कदम उठाया गया है। विभाग का साफ कहना है कि अब “चालान भर दिए और हो गया” वाला रवैया नहीं चलेगा।

जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि नियमों के पालन को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो चालक बार-बार नियम तोड़ते पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ विभागीय प्रावधानों के तहत ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा रहा है। यह कार्रवाई किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए है।

डीटीओ ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें, वाहन से जुड़े सभी कागजात अपडेट रखें और लंबित चालान का समय पर भुगतान करें, ताकि कड़ी कार्रवाई से बचा जा सके।
क्या है लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया

  • नियम उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारी की अनुशंसा से ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाता है।
  • निलंबन की सूचना संबंधित चालक को दी जाती है।
  • निलंबन अवधि में वाहन चलाते पकड़े जाने पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • निलंबन के दौरान दोबारा नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है।
  • यदि चालक तीन माह तक वाहन नहीं चलाता और नियमों का पालन करता है, तो निलंबन स्वतः समाप्त हो जाता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161535