search

वृंदावन में श्रद्धालु बना ओडिशा जेल का फरार बदमाश, ग्रिल काटकर हुआ था फरार; पांच महीने बाद गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 851
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मथुरा। ओडिशा के भुवनेश्वर की कटक की चौद्वार सर्कल जेल से फरार शातिर बदमाश वृंदावन में श्रद्धालु बनकर रह रहा था। शुक्रवार को ओडिशा की स्पेशल पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से फरार इनामी को जादौन पार्किंग के समीप से गिरफ्तार कर लिया। लुटेरा बिहार के छपरा जिले का रहने वाला बताया गया है। ओडिसा पुलिस उसे अपने साथ ले गई। उसके साथी की तलाश में पुलिस जुटी है।
ओडिशा की पुलिस ने शुक्रवार को जादौन पार्किंग के पास से किया गिरफ्तार

दो दिन पूर्व ओडिशा के भुवनेश्वर जिले की विशेष पुलिस टीम मथुरा आई। टीम के प्रभारी सुशांत कुमार वृंदावन थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे को जेल से फरार बिहार के सारण जिले के रामपुर निवासी मधुकांत सिंह के वृंदावन में कहीं छिपे होने की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने थाना पुलिस के सहयोग से सादा वर्दी में फरारी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने रात्रि में मधुकांत को बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र स्थित जादौन पार्किंग के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया।
पांच माह पूर्व कटक जेल से साथी समेत हुआ था बिहार के छपरा का लुटेरा

मधुकांत ने अपने साथियों के साथ बीते वर्ष कटक के ज्वेलरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसे साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर कटक जेल भेज दिया। बीते वर्ष तीन अक्टूबर को मधुकांत सिंह अपने साथी बिहार के बेगूसराय निवासी शुभम साहनी के साथ जेल से फरार हो गया था। इस घटना में जेल के कई अधिकारी निलंबित किए गए थे। फरार बदमाशों पर इनाम भी घोषित किया गया था।
जेल में बनी सेल की ग्रिल काटकर फरार हुए थे दोनों बदमाश

पुलिस की स्पेशल टीम उसकी तलाश में जुटी थी, जो वृंदावन में श्रद्धालु बनकर रहने के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश जेल में बनी सेल की ग्रिल काटकर फरार हुए थे। वृंदावन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने बताया, ओडिशा पुलिस टीम आरोपित को गिरफ्तार कर ले गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161505