search

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ के ल‍िए सज गए बाजार, खरीदारी करने उमड़ी सुहागिनों की भीड़

LHC0088 2025-10-8 23:36:35 views 1272
  पीलीभीत की नींबू मंडी के पास बाजार में भीड़। जागरण





जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पति की दीर्घायु की कामना का पर्व करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। महिलाओं में करवाचौथ को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। करवाचौथ पर बांसुरी नगरी के बाजार सज गए है। बाजारों में सुहागिन महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ के लिए अब 24 घंटे शेष हैं। ऐसे में अभी से महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं, जिससे बाजार गुलजार हो गए है। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। बाजारों में रौनक बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे है। करवाचौथ के पर्व पर बाजार में रंग-बिरंगी चूड़ियों व पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी गई हैं। महिलाओं की बाजार में भारी भीड़ देखी गई। इस व्रत में महिलाएं नए वस्त्र व गहने का शृंगार कर पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव-पार्वती, गणेश की पूजा करती है। महिलाएं जमकर खरीदारी कर रहीं हैं।


धागे की वर्क वाली फैंसी चूड़ियों की खूब हुई खरीदारी

करवाचौथ के मद्देनजर बाजारों में खास रौनक नजर आ रही है। करवाचौथ के लिए फैंसी चूड़ियों से दुकानें भरी हुई हैं। दुकानदार श्याम ने बताया कि धागे की वर्क वाली चूड़ियों को बेहद पसंद किया जा रहा है। कांच की चूड़ियों का स्वरूप भी बदलता जा रहा है। बाजार में बेहतर डिजाइनर की चूड़ियां का दाम 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक हैं।



कुंती ने कहा क‍ि करवा चौथ के त्योहार की तैयारी में लगे है। पूजा का सामान खरीद लिया है। इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। करवा और सीक लेने आए है बाकी तैयारी पूरी हो गई है।  

क‍िरन ने कहा क‍ि एक साल के बाद त्योहार आता है इस लिए हम लोगों में काफी उत्साह है। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखते है। इस बार बाजार में व्यापारियों के यहां नई डिजाइन की साड़ियां आई खरीदरने आए है। किरन



प‍िंकी देवल ने कहा क‍ि महिलाओं को सभी त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। बहुत ही उत्साह है खरीदारी कर रहे हैं। अब बस व्रत रखने के दिन की इंतजार है।  

सोनी दरयानी ने बताया क‍ि इस वर्ष बाजार में थाली सेट नया आया है। उसे खरीदा गया है अन्य भी लोग बड़ी तादात में खरीद रहे है। काफी सुंदर लग रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148425

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com