search

गाजियाबाद के वसुंधरा में 10 एकड़ में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिलेगी सभी सुविधाएं

Chikheang 1 hour(s) ago views 166
  

वसुंधरा में खिलाड़ियाें के लिए बनाया जाएगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स। फोटो: सांकेतिक



जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर सात में आवास एवं विकास परिषद द्वारा मल्टी स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स बनाया जाएगा। 10 एकड़ पर स्टेडियम का निर्माण होगा। स्टेडियम में खिलाड़ियों को सभी खेलों के लिए सुविधाएं मिलेंगी। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के वसुंधरा में कई वर्षो से मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम की मांग चल रही थी।

इसका प्रस्ताव बनाकर दिया गया था। इस पर आवास विकास आयुक्त ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद स्टेडियम बनने का रास्ता साफ हो गया है। स्टेडियम बनने से ट्रांस हिंडन के साथ ही जिले के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा।

अभी जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए नोएडा व दिल्ली के स्टेडियम में जाना पड़ता है। इससे खिलाड़ियों का समय तो बर्बाद होता है साथ में आर्थिक बोझ भी पड़ता है। जिले में महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम है। हालांकि इसमें भी खिलाड़ियों के लिए सभी खेलों की सुविधाएं नहीं हैं।
यह होंगी सुविधाएं

मल्टी स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को वाॅलीबाॅल, फुटबाल, हाॅकी, टेबिल टेनिस, एथलेटिक ट्रैक, फुटबाल, कबड्डी, बाॅक्सिंग रिंग व अन्य खेलों के लिए सुविधाएं मिलेंगीं।


वसुंधरा में कई वर्षों से मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम की मांग चल रही थी। इसका प्रस्ताव बनाकर दिया गया। जिस पर आवास विकास आयुक्त ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

- अजय कुमार मित्तल, अधीक्षण अभियंता


यह भी पढ़ें- प्रेशर पाइप से हवा भरकर फाड़ी गई थी युवक की आंतें, गाजियाबाद फैक्ट्री हत्याकांड मामला में आरोपी को 10 साल कैद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161256