search

अंग्रेजी परीक्षा के साथ शुरू हुई ISC-12वीं की बोर्ड परीक्षा, छात्रों का कुछ ऐसा रहा एक्सपीरियंस

deltin33 Yesterday 22:29 views 349
  

शुक्रवार को अंग्रेजी की बोर्ड परीक्षा देने के बाद आपस में प्रश्नपत्र पर चर्चा करतीं सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्राएं। जागरण






जागरण संवाददाता, मेरठ। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) की आइएससी-12वीं की परीक्षा शुक्रवार को अंग्रेजी के पेपर के साथ हुई। पहला पेपर इंग्लिश लैंग्वेज का हुआ जिसे परीक्षार्थियों ने अच्छा बताया।

सोफिया गर्ल्स स्कूल की परीक्षार्थी रागिनी वाधवा और इशिता खुराना ने बताया कि पेपर अच्छा और स्टैंडर्ड था। कुछ बिंदु ऐसे थे जो पहले से ठीक से पढ़ेक हुए थे। पेपर में डायरेक्टेड राइटिंग और अन्य सीधे पूछे गए थे जिससे उत्तर लिखना आसान रहा।

अंग्रेजी शिक्षका के अनुसार कुछ परीक्षार्थियों ने थोड़ी बहुत कठिनाई की जानकारी दी है लेकिन ओवरआल पेपर सिलेबस के अनुरूप ही रहा जिसे परीक्षार्थी ठीक से पूरा कर सकें।

काउंसिल की बोर्ड परीक्षा में आइएससी-12वीं में 598 परीक्षार्थी और आइसीएसई-10वीं में 1,566 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। काउंसिल के अंतर्गत मेरठ के कन्वीपरशिप में मेरठ, बागपत, बड़ौत, मोदीनगर, गढ़मुक्तेवर, खतौली के कुल 13 स्कूल हैं।

इस वर्ष कक्षा 12वीं की कन्वीनरशिप सेंट मेरीज एकेडमी और कक्षा 10वीं की कन्वीनरशिप आल सेंट्स स्कूल के पास है।

काउंसिल की बोर्ड परीक्षा में मेरठ के स्कूलों में सेंट मेरीज एकेडमी, सोफिया गर्ल्स स्कूल, सेंट थामस इंग्लिश मीडियम स्कूल, आल सेंट्स स्कूल, सेंट पैट्रिक्स स्कूल और आरएन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थी हैं। इनके अलावा कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल और सेंट जेम्स स्कूल में कक्षा 10वीं के परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। आइसीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी को शुरू होंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470582