LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 548
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कुशीनगर में केले की खेती को वैज्ञानिक पद्धति से जोड़ने के लिए टिश्यू कल्चर लैब की स्थापना की जाएगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 4.01 करोड़ रुपये रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे किसानों को उन्नत किस्म के केले की पौध उपलब्ध हो सकेगी। लैब के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि कुशीनगर के कसया स्थित राजकीय आलू फार्म पर केला टिश्यू कल्चर लैब की स्थापना के लिए स्वीकृत राशि में से 2.23 करोडु़ रुपये निर्माण कार्य और 1.78 करोड़ रुपये मशीनरी व उपकरणों के लिए आवंटित किए गए हैं।
किसे मिली निर्माण की जिम्मेदारी?
निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को सौंपी गई है। लैब के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले रोगमुक्त पौधे स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगे। वर्तमान में किसानों को उन्नत पौधों के लिए अन्य राज्यों या दूरस्थ क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता था।
यह भी पढ़ें- UP में सामाजिक पेंशन की बढ़ेगी धनराशि, इन लोगों को होगा फायदा; CM योगी ने विस में दिए संकेत
इसके अलावा कसया में ही सेंटर आफ एक्सीलेंस पोटैटो के अतिरिक्त घटकों के लिए भी 70.86 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। इन सुविधाओं के विकसित होने से कुशीनगर और आसपास के हजारों किसान सीधे तौर पर लाभांवित होंगे। |
|