search

फाजिल्का में ट्रक ड्राइवर की उसके साथी ने की हत्या: 9 लाख रुपये लूटकर जलाया शव, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

cy520520 1 hour(s) ago views 268
  

कैंटर चालक प्रवीण की साथी ड्राइवर ने हत्या की (फाइल फोटो)



संवाद सहयोगी, अबोहर (फाजिल्का)। पंजाब के फाजिल्का से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लुधियाना से अबोहर आते समय एक कैंटर चालक की उसके साथी ड्राइवर ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को जला दिया और नौ लाख रुपये व कैंटर लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना नकोदर पुलिस ने युवक का अधजला शव बरामद किया और आरोपी आजाद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मृतक प्रवीण का शव गुरुवार को उसके गांव सीतो गुन्नो लाया गया, जहां अंतिम संस्कार के समय गमगीन माहौल था।

सीतो रोड पर संतोषी माता मंदिर वाली गली नंबर तीन निवासी चंद्रपाल ने बताया कि वह एसके ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से फल का व्यापार करता है। नौ फरवरी को शाम करीब छह बजे प्रवीण कैंटर पर फल लादकर लुधियाना के लिए रवाना हुआ। 10 फरवरी को प्रवीण ने श्री बाला जी फ्रूट कंपनी लुधियाना पर कैंटर खाली किया और वहां के मुनीम गब्बर सिंह से नौ लाख रुपये नकद प्राप्त किए।

इसके बाद, प्रवीण सुबह करीब आठ बजे फगवाड़ा से करेट लोड करके अबोहर के लिए रवाना हुआ, लेकिन उसका फोन करीब पौने दस बजे बंद हो गया। चंद्रपाल ने लुधियाना में अपने मुनीम से संपर्क किया, जिससे पता चला कि प्रवीण के साथ आजाद भी था। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि आजाद ने ही प्रवीण की हत्या की और शव को जलाया। प्रवीण अविवाहित था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157017