search

जिला जज की ऑफिशियल ID पर आया एक Email, लखनऊ न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी देख मची खलबली

deltin33 1 hour(s) ago views 752
  

लखनऊ: शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में जांच करती बम निरोधक दस्ते की टीम। जागरण



जागरण संवाददाता, लखनऊ। जिला जज की आधिकारिक आइडी पर शुक्रवार की दोपहर एक धमकी भरा ई-मेल भेजकर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वायड टीम ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आम लोगों का परिसर में प्रवेश रोक दिया गया। परिसर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि जिला जज के माध्यम से पुलिस को ई-मेल की जानकारी मिली थी। कई टीमों ने पूरे परिसर में छानबीन शुरू कर दी। अंदर मौजूद कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। सड़क किनारे, अधिवक्ताओं के चैम्बर, पार्किंग में खड़े दो और चार पहिया वाहनों की भी बम निरोधक दस्ते ने जांच की।

  

इस धमकी की सूचना जब कोर्ट में अधिवक्ता, पैरोकार और अन्य लोगों तक पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। इस बीच पुलिस ने कोर्ट परिसर में आम लोगों का आवागमन रोक दिया। अपने चैंबर और कोर्ट रूम में मौजूद अधिवक्ता और अन्य लोग भी काम बंद कर बाहर आ गए। पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक परिसर में गहनता से तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस को कोई भी खतरनाक वस्तु नहीं मिली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मेल भेजने वाले के बारे में आइपी एड्रेस की मदद से पता लगाया जा रहा है। साइबर क्राइम टीम की मदद भी ली जाएगी। साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

अधिवक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी एकत्रित हो गए। उन्होंने मेल भेजने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि टीम तलाशी अभियान में भी जुटी हैं। मेल भेजने वाले के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470495