search

पंजाब में हरभजन सिंह ईटीओ पर टिप्पणी से सियासत गरम; कांग्रेस दफ्तरों के बाहर आप का बैंड बाजा विरोध

Chikheang 1 hour(s) ago views 483
  

अमृतसर, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।



जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। आम आदमी पार्टी ने मंत्री हरभजन सिंह ETO के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अमृतसर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब व अन्य शहरों में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैंड बाजे के साथ प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग पर दलित समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय सिंह और विधायक लखबीर सिंह राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजादी के 77 वर्ष बाद भी कुछ नेताओं की सोच सामंती मानसिकता से बाहर नहीं आई है।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी का पुतला बना अग्नि भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि दलित समाज अब जागरूक है और 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐसे बयानों का जवाब देगा।  

यह भी पढ़ें- बठिंडा के जिद्दा गांव पहुंची NIA; सितंबर माह में हुए धमाके की जांच संभाली, घटनास्थल खंगाला

फतेहगढ़ साहिब में बैंड-बाजे के साथ पहुंचे आप कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन करते हुए।
कांग्रेस नेताओं को सार्वजनिक माफी मांगने को कहा

आप नेताओं का दावा है कि यह प्रदर्शन केवल फतेहगढ़ साहिब या अमृतसर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पंजाब में कांग्रेस दफ्तरों के बाहर रोष जताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के नेताओं को सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दूषित पानी का संकट, सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
सियासी माहौल पहले से गरम

राज्य में पहले ही कई मुद्दों पर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के समझौते को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह नया प्रकरण भी राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दलित वोट बैंक को लेकर दोनों दलों के बीच टकराव आने वाले चुनावों तक जारी रह सकता है।
कांग्रेस की तरफ से नहीं आई प्रतिक्रिया

बीते कुछ समय से प्रताप सिंह बाजवा व अमरिंदर सिंह राजावड़िंग की तरफ से की गई टिप्पणी का विरोध हो रहा है, लेकिन कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जबकि आप ने स्पष्ट किया है कि जब तक माफी नहीं मांगी जाती, विरोध जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- किरायेदारों-नौकरों और पेइंग गेस्ट की पूरी जानकारी नजदीकी थाने में देना जरूरी, मोहाली डीसी ने जारी किए आदेश
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160957