search

डबरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान महिला की हार्ट अटैक से मृत्यु

deltin33 2026-2-13 13:56:56 views 1221
  

महिला की मौत (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान पुष्पा सोनी के रूप में हुई है। महिला इटावा के लखाना की रहने वाली थी और डबरा में चल रहे धार्मिक आयोजन में कथा श्रवण करने पहुंची थी। इस आयोजन में रोज हजारों लोगों की भीड़ पहुंच रही है जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

शिवमहापुराण कथा का आज तीसरा और अंतिम दिन है। आयोजन 20 फरवरी तक चलेगा। इसमें बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा के अलावा कवि कुमार विश्वास का धार्मिक कार्यक्रम भी होना है। नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा कराया जा रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है...
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131