search

प्रयागराज के DM का विकास भवन में औचक निरीक्षण, कई अधिकारी-कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश से खलबली

deltin33 6 hour(s) ago views 585
  

प्रयागराज के विकास भवन के कार्यालय में फाइलों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी। सौजन्य : सूचना विभाग



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। विकास भवन में शुक्रवार को उस वक्त खलबली मच गई जब जिलाधिकारी (DM) मनीष कुमार वर्मा औचक निरीक्षण को पहुंचे। डीएम को अचानक अपने सामने खड़ा देख परिसर में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई । निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की।
कारण बताओ नोटिस जारी

डीएम के निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अपने पटल से अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अनुपस्थित सभी कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है कि ड्यूटी समय में कार्यालय से नदारद रहने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई क्यों न की जाए।
फाइलों के रखरखाव को लेकर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में फाइलों के अव्यवस्थित रखरखाव पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी सरकारी अभिलेखों का प्रबंधन व्यवस्थित ढंग से किया जाए और पेंडिंग कार्यों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो।
लापरवाह कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि शासन की प्राथमिकताओं में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी इस तरह के आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

यह भी पढ़ें- होली पर दिल्ली-मुंबई से घर वापसी आसान नहीं, 25 ट्रेनों के स्लीपर में वेटिंग टिकट भी बंद, अब आखिरी उम्मीद पर टिकी निगाह

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पुराना यमुना पुल रोशनी से जगमगाएगा, लगेगी 100 स्ट्रीट लाइटें, आवागमन बेहतर होगा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470486