search

मैनपुरी में युवक को बचाने नहर में उतरा मछुआरा भी डूबा, दोनों की तलाश में जुटी SDRF की टीम

LHC0088 3 hour(s) ago views 288
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। तखरऊ नहर पुल से छलांग लगाने वाले युवक को ढ़ंढने के प्रयास में गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे मछुआरा भी डूब गया।

मगरमच्छ द्वारा मछुआरे को निगलने की अफवाह से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर अवरोध डालकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने एसडीआरफ इटावा की टीमों को बुलाकर नहर में दोनों की तलाश शुरू करा दी है। सूचना पर एएसपी ग्रामीण और सीओ करहल मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया है।

कुर्रा क्षेत्र में करहल रोड पर स्थित तखरऊ नहर पुल से एक अज्ञात युवक ने गुरुवार शाम साढ़े छह बजे के करीब पानी में छलांग लगा दी। सूचना पर कुर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन शिनाख्त न होने पर पुलिस ने आसपास के गोताखोरों को बुलाया।

वहां आए गांव सड़ निवासी 40 वर्षीय मछुआरा राजू बाथम युवक की तलाश के लिए नहर में उतर गया। इसके कुछ देर बाद ही राजू भी पानी में डूब गया। तभी वहां मौजूद ग्रामीणों ने पानी के निकट मगरमच्छ को बैठा देख हंगामा शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मगरमच्छ राजू को निगल गया है। इसी वजह से उसका भी कोई पता नहीं चल रहा है। काफी देर तक जब कोई जानकारी नहीं मिली तो ग्रामीणों ने रात आठ बजे के करीब किशनी-करहल मार्ग पर अवरोध डालकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस पर जबरन युवक को नहर में कुदाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना पर एएसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओ करहल अजय सिंह चौहान, तहसीलदार संतोष राजौरिया, कुर्रा इंस्पेक्टर विक्रांत सिंह गुर्जर, करहल इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों युवकों एसडीआरएफ की दो टीमों को लगा दिया है।

पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर करीब 20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।

एएसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि एसडीआरएफ इटावा टीमें पानी में दोनों युवकों की तलाश कर रही है। कुछ देर ही ग्रामीणों ने सड़क पर आवागमन बाधित किया था। समझाने के बाद ग्रामीण घर चले गए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159112