search

जिम ट्रेनर सूफियान ने राहुल नाम बताकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया, रेस्टोरेंट में देख भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता

LHC0088 2 hour(s) ago views 261
  

प्रतीकात्मक फोटो (Image Credit - Canva)



जागरण संवाददाता, मेरठ। माधवपुरम में बिजलीघर के पास एक जिम में मुस्लिम ट्रेनर ने एक हिंदू युवती को अपने खुद को राहुल बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया। उससे इंस्टाग्राम पर चेटिंग करता रहा। वेलेंटाइन डे के नाम पर ट्रेनर युवती को लेकर शारदा रोड के पिज्जा रेस्टोरेंट में ले गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को किसी ने इसकी सूचना दे दी।

वह रेस्टोरेंट पहुंचे और ट्रेनर को पकड़कर हंगामा कर दिया। धुनाई कर ट्रेनर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवती को थाने ले आई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पर जिम ट्रेनर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

माधवपुरम में कब्रिस्तान के पास जिम में एक कालोनी निवासी एक युवती फिटनेस के लिए जाती थी। वहां मुस्लिम जिम ट्रेनर ने उससे नजदीकियां बढ़ाकर दोस्ती कर ली। खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम राहुल बताया।

दोनों में इसके बाद इंस्टाग्राम पर चैटिंग होने लगी। दोनों को कई बार लोगों ने साथ-साथ घूमते देखा। वेलेंटाइन-डे पर गुरुवार को जिम ट्रेनर ने युवती को शारदा रोड स्थित पिज्जा रेस्टोरेंट पर बुला लिया। दोनों यहां पिज्जा खा रहे थे। इसी दौरान किसी ने जिम ट्रेनर को पहचान लिया।

उन्होंने हिंदू युवती को साथ देखकर इसकी सूचना बजरंग दल नेता विशाल धानक, अंकित कुमार, करण जाटव, अमित गुप्ता व प्रमोद को दे दी। वह कार्यकर्ता संग रेस्टोरेंट पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेनर ने भागने का प्रयास किया तो उन्होंने उसे दबोच लिया। ट्रेनर ने अपना नाम फिर राहुल बताया। कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई की तो अपना नाम सूफियान बताया।

हंगामे की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस रेस्टोरेंट पहुंची तथा जिम ट्रेनर को हिरासत में ले लिया। युवती संग वह उन्हें थाने ले आई। यहां बजरंग दल नेताओं ने आरोप लगाया कि जिम में ट्रेनिंग के दौरान हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया जाता है। इसके बाद उनका अपहरण कर मतांतरण और शारीरिक शोषण किया जाता है।

पुलिस ने युवती के स्वजन को थाने बुलाया और उनके हवाले कर दिया। मुस्लिम युवक के स्वजन भी थाने पहुंच गए। बजरंग दल कार्यकर्ता रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। देर रात तक बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पर जमे रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159052