search

मेरठ में व्यापारी के घर बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात लूटे

deltin33 1 hour(s) ago views 292
  

घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।  



जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शौंदत में शुक्रवार तड़के बदमाशों ने लकड़ी व्यापारी के घर पर धावा बोलकर दंपती समेत परिवार को बंधक बना लिया और 17 लाख 50 हजार रुपये की रकम व सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

सुबह पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीओ मवाना पंकज लवानिया व थाना प्रभारी परीक्षितगढ़ सुदीश कुमार पहुंचे। डीआइजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडे भी गांव पहुंचे और मुआयना कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शौंदत में इसरार अहमद लकड़ी व्यापारी हैं और परिवार के साथ रहते हैं। इसरार ने बताया कि वह पत्नी अनवरी खातून के साथ एक कमरे में सोए थे और दो पुत्र वधू अपने कमरे में सोयी हुई थीं।

लगभग तीन बजे पत्नी अनवरी को बाहर से कुछ खटकने की आवाज सुनायी दी। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो चार अज्ञात बदमाश घर के दूसरे कमरों की ओर जा रहे थे। पत्नी उन्हें रोकते हुए जैसे ही आगे बढ़ी तो उनमें से एक बदमाश ने अनवरी को पकड़ लिया और मारपीट की। तीन बदमाशों ने अलमारी में रखे 17 लाख 50 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिए। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- बीस लाख के \“लुटेरे\“ दो दारोगाओं की लोकेशन प्रयागराज में मिली, भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

सुबह सूचना मिलने पर परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी सुदीश कुमार मय फोर्स गांव पहुंचे और मुआयना कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। सूचना मिलने पर डीआईजी, एसएसपी व सीओ मवाना पंकज लवानिया भी सौंदत पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें- मेरठ में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470318