search

पानीपत में मायके में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली वारदात

LHC0088 1 hour(s) ago views 639
  

मायके में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोपित पति गिरफ्तार।



संवाद सहयोगी, इसराना। लोहारी गांव में मायका आई पत्नी पूजा (30) की मफलर से गला घोटकर हत्या करने के आरोपित पति कपिल निवासी किवाना को थाना इसराना पुलिस ने वीरवार शाम को उझा रोड एकता विहार कालोनी के पास से गिरफ्तार किया।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित कपिल ने पत्नी पूजा की मफलर से गला घोटकर हत्या करना स्वीकारा है। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसके व पत्नी पूजा के बीच करीब ढाई महीने से कहासुनी चल रही थी।

आठ फरवरी को पत्नी पूजा के साथ कहासुनी हुई थी, पत्नी बच्चों को छोड़कर अपने मायका लोहारी आ गई थी। उससे अगले दिन वह भी एक रिश्तेदार की बाइक मांगकर ससुराल लोहारी आया और पत्नी पूजा को साथ चलने के लिए कहा तो उसने साथ जाने से मना कर दिया था।

10 फरवरी को सुबह सास और ससुर काम पर चले गए तो उसने पत्नी पूजा को समझाने की कोशिश की और साथ चलने के लिए कहा। वह नहीं मानी और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने मफलर से पत्नी पूजा का गला घोटकर हत्या कर दी और शव को चारपाई पर रजाई से ढककर फरार हो गया था।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या के समय टीवी चलाकर तेज आवाज कर दी थी ताकि बाहर किसी को शोर सुनाई न दे। प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि आरोपित कपिल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158980