search

पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर; सुरक्षा कड़ी

cy520520 2026-2-13 09:26:43 views 463
  

पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी



जागरण संवाददाता, पूर्णियाl पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ानें का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। पुलिस का डॉग स्क्वायड तथा बम निरोधक दस्ता पूर्णिया  सिविल कोर्ट पहुंच इसकी जांच में जुट गया है। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आज पूर्णिया सिविल कोर्ट के गेट पर सभी का मेटल डिटेक्टर से जांच किया जाएगा।  

अधिवक्ता संघ के गेट पर भी पुलिस द्वारा जांच की व्यवस्था करवाई जा रही है और जांच के उपरांत ही सारे लोग अधिवक्ता संघ में भी प्रवेश करें। अनावश्यक क्लाइंट का एंट्री भी अधिवक्ता संघ में आज बंद कियाl
कोर्ट के गेट पर लगाई गई सूचना

वहीं कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायालय के गेट पर एक सूचना  लगाई गई है। जिसमें पूर्णिया सिविल कोर्ट के महासचिव सुमन जी प्रकाश ने लिखा कि पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ानें का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है।

पुलिस का डॉग स्क्वायड तथा बम निरोधक दस्ता पूर्णिया  सिविल कोर्ट पहुंचा हुआ है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आज पूर्णिया सिविल कोर्ट के गेट पर सभी का मेटल डिटेक्टर से जांच किया जाएगा। कृपया सभी अधिवक्ता बंधुओं से अनुरोध है कि सभी कोई इसमें सहयोग करें ।

अधिवक्ता संघ के गेट पर भी पुलिस द्वारा जांच की व्यवस्था करवाई जा रही है और जांच के उपरांत ही सारे लोग अधिवक्ता संघ में भी प्रवेश करें।  

अनावश्यक क्लाइंट का एंट्री भी अधिवक्ता संघ में  आज बंद किया जाएगा । सभी अधिवक्ता बंधुओं से अनुरोध है की सभी कोई सहयोग करें तथा अलर्ट रहें, कहीं भी अनावश्यक कुछ सामान दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725