search

गाजियाबाद के लोनी में मेट्रो विस्तार के लिए सर्वे की शुरुआत, शिव विहार से मंडोला विहार तक होगी कनेक्टिविटी

cy520520 1 hour(s) ago views 308
  

लोनी तक मेट्रो के विस्तार के लिए सर्वे शुरू। फोटो: आर्काइव



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र के शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो चलाने की योजना पर कार्य आरंभ हो गया है। प्राधिकरण ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त कमेटी गठित कर रूट का फिजिकल सर्वे आरंभ कर दिया है। प्रस्तावित पिंक लाइन मेट्रो विस्तार करीब साढ़े 12 किमी लंबा होगा।

सर्वे के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि प्रस्तावित मेट्रो रूट किस विभाग की जमीन से होकर गुजरेगा। सरकारी भूमि उपलब्ध होने पर संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा, वहीं निजी जमीन के लिए भूमि स्वामित्व और अधिग्रहण से जुड़ी स्थिति का आकलन किया जाएगा।

देखा जा रहा है कि यदि मेट्रो पूरी तरह सरकारी जमीन पर बनाई जाती है तो परियोजना की लागत कितनी होगी। सर्वे में प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी के साथ-साथ इससे लाभांवित होने वाली आबादी का भी आकलन किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि मेट्रो विस्तार से लोनी और आसपास के घनी आबादी वाले इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा और दिल्ली व गाजियाबाद के अन्य हिस्सों से आवागमन सुलभ होगा।

प्राधिकरण का दावा है कि एक माह में सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी, जिसके बाद परियोजना की विस्तृत रूपरेखा बनाकर इसे आगे की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद \“नमो भारत\“ और एक्सप्रेसवे के दम पर बना यूपी का विकास मॉडल, अपराध के साये से मिली आजादी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156486