search

गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया अमेरिका में गिरफ्तार, फरीदाबाद पुलिस ने मंत्रालय को भेजी थी प्रत्यर्पण की सिफारिश

Chikheang 1 hour(s) ago views 945
  

अमेरिका में पकड़ा गया गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया।  



हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। विदेश में पनाह लेकर अपराध का नेटवर्क चला रहे कुख्यात गैंगस्टर अब पुलिस के निशाने पर हैं। ऐसे कई गैंग्सटर को अंतरराष्ट्रीय प्रत्यर्पण समझौते के तहत भारत लाया जा चुका है। इसी कड़ी में गैंग्सटर नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में डिटेन किए जाने की सूचना के बाद फरीदाबाद पुलिस सक्रिय हो गई है।

पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया का कहना है कि नीरज के डिटेन किए जाने की सूचना मिली है, मगर अभी अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं आया है। अधिकारिक जानकारी आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस ने फरीदपुरिया के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने गृह मंत्रालय को प्रत्यर्पण की सिफारिश भेजी थी।  
विकास चौधरी हत्याकांड में आया था नाम

पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार नीरज फरीदपुरिया पर रंगदारी, मारपीट, अवैध वसूली व संगठित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। माना जाता है कि वह लंबे समय से विदेश में रहकर विभिन्न नेटवर्कों के जरिए अपनी गिरोहबंदी से जुड़ी गतिविधियों का संचालन करता रहा है। फरीदपुरिया का नाम कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में भी सामने आया था।

इसी मामले में फरीदाबाद पुलिस काे उसकी तलाश है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की नजर भी नीरज के ऊपर है। एनआईए उसके घर पर छापेमारी भी कर चुकी है। नीरज फरीदपुरिया 2012 में हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद था। उसे 2015 में उम्र कैद हुई। हालांकि उसे पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने 2019 में जमानत दे दी। उसके बाद नीरज विदेश भाग गया।
पहले भी कई गैंगस्टरों को लाया जा चुका है भारत

भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई गंभीर अपराधियों को अमेरिका सहित अन्य देशों से वापस लाने में सफलता पाई है। नवंबर 2025 में अमेरिका से कुख्यात गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को प्रत्यर्पित कर दिल्ली लाया गया था। अनमोल बिश्नोई, लारेंस बिश्नोई गिरोह का महत्वपूर्ण सदस्य है।

उसके ऊपर कई हाई-प्रोफाइल मुकदमे, जैसे कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या और सिंगर मूसेवाला की हत्या सहित कई गंभीर अपराध के आरोप हैं। अक्टूबर 2025 में गैंगस्टर लखविंदर कुमार को सीबीआई और इंटरपोल के संयुक्त आपरेशन द्वारा अमेरिका से भारत वापस लाया गया था। वह भी लारेंस बिश्नोई गिरोह के एक सक्रिय सदस्य रहा है।

हाल ही में हरियाणा एसटीएफ ने गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोट्टा को भी अमेरिका से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार किया है, जो 27 से अधिक गंभीर मामले जैसे हत्या, डकैती व रंगदारी में वांछित था।  

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के बाद बड़ा एक्शन, अधीक्षक हरेंद्र सिंह समेत डिप्टी सुपरिटेंडेंट निलंबित
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160666