search

भुवनेश्वर-आनंदविहार संपर्क क्रांति में अतिरिक्त कोच, वेटिंग यात्रियों को मिलेगी राहत

cy520520 2026-2-12 22:56:30 views 575
  

भुवनेश्वर-आनंद विहार ओडिशा संपर्क क्रंति एक्सप्रेस।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रख कर कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इनमें गोमो होकर चलने वाली भुवनेश्वर-आनंदविहार ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी शामिल है।

12819 भुवनेश्वर-आनंदविहार संपर्क क्रांति में 18 से 25 तथा 12820 आनंदविहार-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 20 से 27 फरवरी तक थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इससे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी दूर होगी।  
बेटिकट पकड़े गए 789 रेल यात्री

धनबाद रेल मंडल में गुरुवार को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन के अलावा मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यात्रियों की टिकट जांच की गई। इस दौरान 789 बेटिकट पकड़े गये। इनमें बिना टिकट यात्रा करते, बिना बुक कराए गए सामान के साथ यात्रा करते व बिना उचित के यात्रा करते यात्री शामिल थे। रेलवे ने चार लाख सात हजार 220 रुपये का जुर्माना वसूला।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725