search

आरा–रांची एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विलंब से चलेंगी, पहाड़पुर में एफओबी गर्डर लांचिंग को लेकर मेगा ब्लॉक

Chikheang Yesterday 22:27 views 455
  

पहाड़पुर रेलवे स्टेशन। (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, धनबाद। गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लांचिंग कार्य के कारण धनबाद–गया रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य को लेकर दोपहर बाद ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। 13 फरवरी से आगामी 15 दिनों तक कई ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी, जबकि कुछ का आंशिक संचालन किया जाएगा।

रेल प्रशासन के अनुसार 12818 आनंद विहार–हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 16 फरवरी को आनंद विहार से 135 मिनट तथा 19 फरवरी को 120 मिनट विलंब से खुलेगी। 18639 आरा–रांची एक्सप्रेस 22 फरवरी को आरा से 130 मिनट देर से प्रस्थान करेगी।

वाराणसी–आसनसोल मेमू 13, 17 और 18 फरवरी को लगभग 30 मिनट तथा 19 फरवरी को 40 मिनट विलंब से चलेगी। कोडरमा–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 से 25 फरवरी तक 105 से 120 मिनट की देरी से कोडरमा से रवाना होगी। गया–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 21, 22 और 23 फरवरी को क्रमशः 90, 70 और 90 मिनट विलंब से गया से खुलेगी।

इसके अलावा पटना–टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस 23 फरवरी को 75 मिनट देरी से पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी। वैशाली–कोडरमा–वैशाली मेमू 22 फरवरी को वैशाली से गया तक ही संचालित होगी।

देर से खुलने के कारण संबंधित ट्रेनें अपने गंतव्य स्टेशन पर भी विलंब से पहुंचेंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160654