search

Nepal vs Italy: दो भाइयों की तबाही, इटली ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

LHC0088 Yesterday 19:27 views 283
  

इटली ने दर्ज की जीत।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इटली ने मेंस टी-20 विश्व कप में अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट में अपने दूसरे ही मुकाबले में इटली ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन किया। इटली के स्पिन गेंदबाजों ने पहले नेपाल को महज 123 रन पर समेट दिया, जिसके बाद एंथनी मोस्का (नाबाद 62) और जस्टिन मोस्का (नाबाद 60) की प्रारंभिक जोड़ी ने अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिला दी।
दूसरा मैच खेल रही थी इटली

दोनों भाइयों ने मिलकर नाबाद शतकीय साझेदारी की और नेपाल को कोई मौका नहीं दिया।124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने 7.2 ओवर शेष रहते जीत हासिल कर ली। छोटे भाई जस्टिन ने 44 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए, जबकि एंथनी ने 32 गेंदों में छह छक्के और तीन चौके जड़ते हुए नाबाद 62 रन ठोके। यह टी-20 विश्व कप में इटली का केवल दूसरा मैच था।
इससे पहले मिली थी हार

इससे पहले कोलकाता में खेले गए अपने पहले मुकाबले में उसे स्काटलैंड के हाथों 73 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के विरुद्ध पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद इस मैच में प्रबल दावेदार मानी जा रही नेपाल की टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। इटली की सटीक स्पिन गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के सामने नेपाल के बल्लेबाज टिक नहीं पाए।
नेपाल को नहीं मिला मौका

हैरानी की बात यह रही कि नेपाल ने अपने प्रमुख स्पिनर संदीप लामिछाने को पावरप्ले के अधिकांश हिस्से में गेंदबाजी के लिए नहीं उतारा। जब तक लामिछाने को आक्रमण में लाया गया, तब तक इटली के प्रारंभिक बल्लेबाज 58 रन जोड़ चुके थे। इटली लगभग 10 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाती रही और नेपाल को कोई मौका नहीं दिया। वानखेड़े स्टेडियम में बड़ी संख्या में मौजूद नेपाली प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी।

इससे पहले बेन मैनेंटी (2/9) और क्रिशान कलुगामागे (3/18) ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी करते हुए नेपाल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मैनेंटी ने अपने चार ओवर में केवल नौ रन देकर दो विकेट लिए, जबकि कलुगामागे ने तीन विकेट चटकाए। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जेजे स्मट्स ने भी चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

इटली के नियमित कप्तान वेन मैडसेन के कंधे की चोट के कारण बाहर होने के बावजूद टीम ने एकजुट प्रदर्शन किया। उनकी अनुपस्थिति टीम को खली नहीं। कलुगामागे ने दीपेंद्र सिंह ऐरी (17) को गुगली पर बोल्ड किया, जबकि आसिफ शेख को मैनेंटी की गेंद पर विकेटकीपर जियान-पिएरो मीड ने शानदार स्टंपिंग कर पवेलियन भेजा। नेपाल की पारी का अंत स्टैंड-इन कप्तान हैरी के सीधे थ्रो से रन आउट के रूप में हुआ। नेपाल की ओर से आरिफ शेख ने सर्वाधिक 27 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- \“कौन-कौन है फोटो वाला?\“ विराट कोहली ने भारत लौटते ही फैंस के लिए खोला पिटारा, वायरल हो गया किंग का Video

यह भी पढ़ें- Mohammad Nadeem ने लगाई T20 World Cup की सबसे धीमी फिफ्टी, मोहम्‍मद रिजवान के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158720