search

जालंधर में सीएम मान की लोक मिलनी; दो घंटे सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर समाधान के निर्देश

Chikheang 1 hour(s) ago views 212
  

जालंधर में लोगों से मिलते हुए सीएम भगवंत मान।  



जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को जालंधर में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। यह कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों और प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर लोगों से सीधे संवाद किया और प्रशासनिक कार्यों व विकास योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान एनआरआई संपत्तियों से जुड़े मामलों की शिकायतें भी सामने आईं। इंग्लैंड से आए एक एनआरआई ने अपनी जमीन से जुड़े विवाद के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनका पक्ष ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- ‘बैंड बाजा’ बयान पर सियासी संग्राम; बाजवा हाईकोर्ट पहुंचे, एससी आयोग के नोटिस को दी चुनौती, 16 फरवरी सुनवाई
वरियाणा डंप का उठा मुद्दा

फिल्लौर निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि उन्होंने स्कूल भवन से संबंधित समस्या रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने समाधान का भरोसा दिलाया। इसके अलावा जालंधर के सूर्या इंकलेव और वरियाणा डंप से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में \“ट्रेडिंग\“ के नाम पर ठगी, युवती ने मुनाफे के जाल में फंसकर 44.81 लाख रुपये गंवाए
प्रशासन रहा मुस्तैद

मुख्यमंत्री की इस यात्रा के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। लोक मिलनी के माध्यम से मुख्यमंत्री ने दो घंटे तक लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें- संगरूर की आप विधायक ने लगाया ऑपरेशन लोटस पार्ट 2 का आरोप, हरियाणा सीएम ने दिया क्लोज डोर मीटिंग का न्योता
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160538