search

ठाकुर बांकेबिहारी ने दिए मत्स्य अवतार में भक्तों को दर्शन, झलक पाने को लगी रहीं कतारें

cy520520 2026-2-12 17:56:29 views 731
  

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़।



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी की लीला निराली है, तो उनके साधक भी आराध्य के अपने भावरूप में दर्शन करते हैं।

सेवायत के मन में भाव आया कि ठाकुरजी को आज मत्स्य अवतार के रूप में दर्शन देने की इच्छा जागृत हो रही है, तो ठाकुरजी का यही शृंगार सेवायत ने कर भक्तों को दर्शन कराए।

ठाकुर बांकेबिहारी जब मत्स्य अवतार के रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे थे तो भक्त आल्हादित हो उठे।  

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आचार्य ब्रजेंद्र गोस्वामी की राजभोग सेवा में गुरुवार की सुबह ठाकुरजी ने मत्स्य अवतार के रूप में भक्तों को दर्शन देकर आल्हादित किया।

मंदिर सेवायत ने कहा उनके मन में भाव आया कि ठाकुरजी को मत्स्य अवतार में भक्ताें को रिझाना है, तो उन्होंने ठाकुरजी का यही श्रृंगार करने का निर्णय लिया और ठाकुरजी के लिए विशेष रूप से पोशाक दिल्ली में तैयार कराई।

पोशाक अर्पित करने वाले भक्त ने अपनी आस्था के अनुरूप ठाकुरजी के लिए पोशाक तैयार कराई। इसे गुरुवार को ठाकुर बांकेबिहारी को धारण करवाया गया।

गोस्वामी ने बताया भगवान विष्णु के दस प्रमुख अवतारों में एक मत्स्य अवतार भी शामिल है। जो सतयुग में जल प्रलय के समय सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान ने लिया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725