search

श्रीनगर में लकड़ी के लट्ठों के नीचे दबकर 6 वर्षीय बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; जांच में जुटी पुलिस

deltin33 1 hour(s) ago views 57
  

श्रीनगर में लकड़ी के लट्ठों के नीचे दबकर बच्चे की मौत (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर के परिमपोरा इलाके में लकड़ी के लट्ठों के नीचे दबने से एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और उसका दस वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बच्चे लकड़ी के लट्ठों के पास खेल रहे थे। इसी बीच लट्ठे उन दोनों पर आ गिरे और वह उसमें दब गए। घटना के तुरंत बाद दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरहान इमरान (6) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका भाई हुजैफ इमरान (10) गंभीर हालत में है।

पुलिस ने बताया कि दोनों श्रीनगर के बेमिना स्थित बोट कॉलोनी के निवासी हैं। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469890